KBC 13: सही जवाब जानते हुए भी सविता भाटी ने नहीं खेला 1 करोड़ का सवाल, जानिए क्यों?

नई दिल्ली, 30 सितंबर। सोनी टीवी के मशहूर क्विज शो ' कौन बनेगा करोड़पति' का 13 वां सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बुधवार को राजस्थान से आईं सुपरिन्टेन्डेन्ट नर्स सविटा भाटी ने शानदार गेम खेला और 50 लाख रु अपने नाम किए। उन्होंने एक करोड़ के सवाल पर गेम छोड़ा क्योंकि वहां पर उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी इसलिए उन्होंने वहां पर कोई रिस्क नहीं लिया और गेम क्विट कर दिया लेकिन आपको बता दें कि एक करोड़ के सवाल का जो उत्तर वो गेस कर रही थीं, वो सही जवाब था।

Recommended Video

    KBC 13: 1 Crore के सवाल का जवाब जानती थी Savita bhati, फिर भी क्विट किया गेम | वनइंडिया हिंदी
    आइए जानते हैं क्या था वो सवाल?

    आइए जानते हैं क्या था वो सवाल?

    प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तुर्की में 1915-16 के किस लड़ाई में भारतीय सेना के करीब 16,000 से अधिक सैनिकों ने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर बहादुरी से युद्ध किया था?

    • A. गैलिसिया
    • B. अंकारा
    • C. तबसोर
    • D. गलीपोली

    इस सवाल का सही जवाब था 'गलीपोली' ( D)

    सविता ने 'गलीपोली' ( D) को लॉक करने को कहा

    सविता ने 'गलीपोली' ( D) को लॉक करने को कहा

    गेम क्विट करने के बाद जब अमिताभ बच्चन ने सविता भाटी से पूछा कि वो किसी एक आप्शन को लॉक करें जिससे दर्शकों को वो सही जवाब बता सकें तो सविता ने 'गलीपोली' ( D) को लॉक करने को कहा, जिस पर अमिताभ ने कहा कि ये सही जवाब होता, आप एक करोड़ जीत सकती थीं।

    अमिताभ बच्चन हुए प्रभावित

    तो इस पर साविता ने कहा कि मैं श्योर नहीं थी इसलिए पचास लाख पर रिस्क नहीं लेना चाहती थीं, जिस पर अमिताभ बच्चन ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया और कहा कि आपने सही किया, हम आपके फैसले का सम्मान करते हैं, यहां तक पहुंचना भी काफी कठिन होता है, आपने बहुत सुंदर ढंग से गेम खेला।

     अमिताभ बच्चन भाव-विभोर भी हो गए

    अमिताभ बच्चन भाव-विभोर भी हो गए

    आपको बता दें कि स्वभाव से बेहद शांत और 'बुद्दि' से काफी प्रवीण सविता भाटी जोधपुर राजस्थान के रेलवे अस्पताल में सुपरिन्टेन्डेन्ट नर्स हैं। उन्होंने शो के दौरान हरिवंश राय बच्चन की कविता भी सुनाई थी, जिसे सुनकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भाव-विभोर भी हो गए थे। एक बेटी की मां सविता भाटी ने कहा था कि वो जीती हुई रकम से अपने घर का होमलोन चुकाएंगी और बेटी को अच्छा मोबाइल फोन खरीद कर देंगी।

    श्वेता बच्चन को भी इंजेक्शन फोबिया

    शो में बातें करते हुए सविता ने ये भी बताया कि वो भले ही नर्स हैं और लोगों को इंजेक्शन लगाती हैं लेकिन असल जिंदगी में उन्हें इंजेक्शन से काफी डर लगता है। जिस पर अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन को भी इंजेक्शन फोबिया है।

    नर्स और सफाईकर्मी मेडिकल ढांचे की रीढ़

    सविता भाटी ने कहा कि नर्स और सफाईकर्मी मेडिकल ढांचे की रीढ़ हैं, जिनके बिना स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से नहीं चल सकती हैं, जिस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये बात आपने एकदम सही और सुंदर कही इसलिए आपके लिए जोरदार ताली तो बनती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+