KBC 13: तो ये है 79 बरस के अमिताभ के फिटनेस का राज, शो में बताया अपना रोज वाला खाना

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन का रोमांच चरम सीमा पर है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन का हर एपीसोड में शानदार और निराला अंदाज देखने को मिलता है। ऐसा ही जुदा लेकिन रोचक अंदाज अमिताभ का गुरुवार को देखने को मिला, जहां उन्होंने बातों-बातों में अपना डाइट चार्ट लोगों को बता दिया।

हॉटसीट पर थे नजफगढ़ के सुमित कौशिक

हॉटसीट पर थे नजफगढ़ के सुमित कौशिक

दरअसल गुरुवार के एपिसोड में नजफगढ़ के सुमित कौशिक हॉटसीट पर थे, जो कि दिल्ली के आर्मी बेस हॉस्पिटल में हाउसकीपिंग स्टाफ में काम करते हैं। गेम के दौरान सुमित ने बताया कि समोसा उनकी कमजोरी है, वो उसके बिना नहीं रह सकते हैं।

मां ने अमिताभ से खाने-पीने को लेकर बातें की

जिसके बाद शो में सुमित के साथ कंपेनियन के रूप में आई उनकी मां ने भी अमिताभ से खाने-पीने को लेकर बातें की। सुमित और उनकी मां दोनों ने अमिताभ को अपने घर पर आमंत्रित किया और कहा कि वो जब उनके घर आएंगे तो वो दोनों उनके मन का खाना बनाएंगे।

'मैं आपको राजमा-चावल खिलाऊंगी'

'मैं आपको राजमा-चावल खिलाऊंगी'

सुमित की मां ने अमिताभ से पूछा कि उन्हें खाने में क्या पसंद है? जिस पर अमिताभ ने कहा कि 'मैं तो शाकाहारी इंसान हूं। सिंपल दाल-चावल, रोटी और आलू की सब्जी खाता हूं।' इस पर सुमित की मां ने उनसे पूछा कि क्या आपको राजमा-चावल पसंद है? जिस पर अमिताभ ने 'हां' कहा। इसके बाद सुमित की मां ने कहा कि 'ठीक है अब आप जब भी मेरे घर आएंगे तब मैं आपको राजमा-चावल खिलाऊंगी।' इस पर अमिताभ बच्चन मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

अमिताभ की फिटनेस आज के युवाओं को भी चुनौती

आपको बता दें कि 79 बरस के अमिताभ की फिटनेस आज के युवाओं को भी चुनौती देती हैं। शायद उनकी सिंपल डाइट और नियमित एक्सरसाइज ही उनकी चुस्ती-फुर्ती का राज है वरना उनकी उम्र के लोगों का तो चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है।

 सुमित कौशिक ने 25 लाख रुपये जीते

सुमित कौशिक ने 25 लाख रुपये जीते

मालूम हो कि शो में नजफगढ़ के सुमित कौशिक ने 25 लाख रुपये की धनराशि जीती।

आइए आपको बतातें हैं वो सवाल जिनकी बदौलत सुमित ने 25 लाख रु जीते।


प्रश्न (1,60,000 रुपये में): इनमें से किस व्यक्तित्व को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया है?

उत्तर: महात्मा गांधी

प्रश्न (6,40,000 रुपये में): इस क्रिकेटर ने किस आईपीएल टीम के लिए नहीं खेला है?

उत्तर : राजस्थान रॉयल्स

काफी मजेदार था शो

काफी मजेदार था शो

प्रश्न (12,50,000 रुपये में): भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अपाचे, चिनूक, ध्रुव, चेतक सभी प्रकार के क्या हैं?

उत्तर: हेलीकाप्टर

प्रश्न (25,00,000 रुपये के लिए): 1994 और 2006 के बीच, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद किस भारतीय राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य सभा के सदस्य थे?

उत्तर : उत्तर प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+