18 साल की फेमस एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, Car Accident में हुई ऐसी हालत, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड की 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में जिया का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में राज करने वाली फेमस एक्ट्र्रेस केली हॉटल की दर्दनाक मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक भयानक कार एक्सीडेंट में 18 साल की केली हॉटल ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
भयानक कार एक्सीडेंट में केली हॉटल की मौत
केली हॉटल की दर्दनाक मौत की पुष्टि उनके पिता जोशुआ हॉटल ने की। केली की इस भयानक मौत से फैंस के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई है। आपको बता दें कि केली हॉटल ने कॉन्ग की करीबी साथी के तौर पर अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को खुश कर दिया था।

पिता ने फेसबुक लाइव में दी जानकारी
केली हॉटल के पिता ने फेसबुक लाइवस्ट्रीम में अमेरिकन साइन लैंग्वेज के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि कार एक्सीडेंट में केली की मौत हो गई है। ये हादसा मैरीलैंड में हुआ है। एक्सीडेंट के समय वह टेक्सास में मौजूद थे। जोशुआ ने कहा कि उन्हें अधिकारियों का 2 बार फोन आया था। पहली बार उन्हें एक्सीडेंट के बारे में जानकारी दी गई थी। फिर थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया जिसमें कहा गया कि अस्पताल ले जाते समय केली की मौत हो गई है।
जॉर्जिया की रहने वाली थीं केली हॉटल
केली हॉटल अटलांटा, जॉर्जिया की रहने वाली थीं और वह एक मूक बधिर एक्ट्रेस थीं यानी केली, सुन-बोल नहीं सकती थीं। केली ने अपनी मुख्य भाषा के तौर पर अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) का इस्तेमाल किया और टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ में पढ़ाई की। ऐसे माहौल में पले-बढ़े होने के कारण, जहां रोजमर्रा की जिंदगी में ASL का अहम स्थान था, कम उम्र से ही उनमें आत्मविश्वास और एक्टिंग के प्रति जुनून पैदा हुआ। जल्द ही वह इंडस्ट्री की सबसे होनहार युवा बधिर कलाकारों में से एक के तौर पर उभरीं।
केली हॉटल के परिवार में कौन-कौन?
केली के पिता, जोशुआ हॉटल एक ऐसे परिवार से हैं, जहां चार पीढ़ियों से लोग बहरे रहे हैं और सुन नहीं सकते। पिता की तरह, केली भी सुन नहीं सकती थीं और अमेरिकन साइन लैंग्वेज से गहरे जुड़ाव के साथ बड़ी हुईं। उनके परिवार में सुनने की क्षमता के मामले में मिली-जुली स्थिति थी। केली की एक बड़ी बहन थीं, जो सुन नहीं सकती थी और तीन छोटे भाई थे, जो सुन सकते थे। परिवार अकसर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होता रहता था। वह ओक्लाहोमा, कंसास और कोलोराडो में रहे और आखिर में जॉर्जिया में बस गए थे।
केली हॉटल को मिला अवॉर्ड
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' में केली हॉटल ने जिया नाम की एक ऐसी मूक बधिर लड़की का किरदार निभाया था, जो अनाथ होती है। उसका फिल्म में कॉन्ग से बेहद खास रिश्ता था। फिर बाद में 2024 में आई फिल्म Godzilla x Kong: The New Empire में भी केली हॉटल जिया के किरदार में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस के लिए केली को सैटर्न अवॉर्ड्स में बेस्ट परफॉर्मेंस बाई ए यंगर एक्टर का अवॉर्ड मिला था।


Click it and Unblock the Notifications
