Special Ops के अगले अगले सीजन का टीजर रिलीज, हिम्मत सिंह बनने की दिखाई जाएगी स्टोरी
मुंबई, 14 अक्टूबर: जासूसी और खुफिया एजेंसी के अंडर कवर ऑपरेशन पर बेस्ड सुपरहिट वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के अगले सीजन 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' का एक्शन से भरा हुआ दमदार टीजर रिलीज हो गया है। पिछले सीजन में जहां खुफिया एजेंसी के एजेंट हिम्मत सिंह यानी केके मेनन ने अपने सीक्रेट मिशन को सॉल्व करके व्यूअर्स को रोमांचित किया था। वहीं अब इस आने वाले पार्ट में ये दिखाया जाएगा कि आखिर कैसे हिम्मत सिंह ने रॉ एजेंट के तौर पर अपनी शुरुआत की।

स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी
अपनी एक्टिंग के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखने वाले अभिनेता केके मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह के अपने किरदार से दर्शकों को उत्साहित करने आ रहे हैं। आने वाले सीजन 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' दर्शकों को साल 2001 के वक्त में लेकर जाएगी और दिखाएंगी कैसे हिम्मत सिंह अपने शुरुआती सालों में कैसे सीक्रेट ऑपरेशन को अपनी काबिलियत से पूरा करते हैं।

आफताब शिवदासानी भी आएंगे नजर
वेब सीरीज के दूसरे सीजन में एक्टर आफताब शिवदासानी की दमदार वापसी हुई है। इसी के साथ आदिल खान, ऐश्वर्या सुष्मिता, मारिया रयाबोशपका के साथ गौतमी कपूर, विनय पाठक, परमीत सेठी, केपी मुखर्जी सहित कई एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन का भी डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया है।

एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज
आपको बता दें कि साल 2020 में ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसको काफी पसंद किया गया था। वहीं अब एक बार फिर स्पाई सीरीज स्पेशल ऑप्स का अगला सीजन लोगों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वेब सीरीज कब रिलीज होगी। मेकर्स ने सीजन का टीजर जारी कर दिया, जो काफी एक्शन से भरपूर है। देखिए आप भी इसका टीजर...












Click it and Unblock the Notifications