Kavin Conroy: 'बैटमैन' एक्टर केविन कॉनरॉय का कैंसर से हुआ निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
काफी दिनों से कैंसर की जंग लड़ रहे केविन कॉनरॉय ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
Kavin Conroy Passes Away: मशहूर हॉलीवुड एक्टर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज में काम करने वाले को-स्टार डायने पर्सिंग ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है। वॉर्नर ब्रदर्स एनिमेशन ने भी केविन कॉनरॉय के निधन की खबर की पुष्टि की है। केविन के निधन की खबर से फैंस के बीच शोक का माहौल है। एक्टर के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन कॉनरॉय कैंसर से जूझ रहे थे। कई दिनों तक वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ते रहे, लेकिन अंत में उन्होंने अपने फैंस और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
बताते चलें कि केविन कॉनरॉय ने एनिमेटेड सीरीज में बैटमैन के किरदार को अपनी आवाज दी थी। उनकी शानदार आवाज ने बैटमैन के किरदार को फैंस के बीच हमेशा के लिए यादगार बनाकर रख दिया था। केविन के निधन के बाद वार्नर ब्रदर्सने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। केविन के को-स्टार मार्क हैमिल ने कहा कि केविन एक परफेक्शनिस्ट थे। वो मेरे पसंदीदा लोगों में से एक थे। उन्हें मैं भाई की तरह प्यार करता था। मार्क ने आगे कहा कि जब मैं उन्हें काम करता देखता था या फिर उनसे बात करता था, तो मेरे अंदर एक अलग ही जोश भर जाता था।
इसके अलावा बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज के राइटर पॉल दिनी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। केविन के करियर की बात की जाए, तो एक्टर ने 80 के दशक के एक्शन हीरो के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वे सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक बेहतरीन वॉइसओवर आर्टिस्ट में भी शुमार थे।
अब केविन कॉनरॉय इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों और फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है। लेकिन उनकी शानदार आवाज फैंस को हमेशा याद रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications