KBC-16 के पहले करोड़पति बने चंद्र प्रकाश, जानिए क्या था एक करोड़ का सवाल

KBC-16: लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को पहला करोड़पति मिल गया है। जम्मू कश्मीर के चंद्र प्रकाश इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अमिताभ बच्चन के साथ चंद्र प्रकाश के वीडियो को साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन चंद्र प्रकाश को करोड़पति बनने के बाद खुशी से गले लगा रहे हैं।

वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने खड़े हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं, एक करोड़, जिसके बाद लोग ताली बजाकर चंद्र प्रकाश का अभिनंदन करते हैं।

kbc

बिग बी ने लगाया गले

अमिताभ बच्चन कहते हैं कि गले लगिए आप हमारे। वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया, इस सीजन के पहले करोड़पति, चंद्र प्रकाश को हम सबकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

चंद्र प्रकाश ने एक करोड़ रुपए के साथ ह्युंडै कार भी अपने नाम की है। चंद्र प्रकाश के एक करोड़ जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे 7 करोड़ रुपए का सवाल पूछा।

क्या था 1 करोड़ का सवाल?

ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर 1 करोड़ रुपए का प्रश्न क्या था, जिसने चंद्र प्रकाश को करोड़पति बना दिया। एक करोड़ के लिए सवाल था, वो कौन सा सबसे बड़ा शहर है जो उस देश की राजधानी नहीं है, बल्कि बंदरगाह है और उसका नाम अरबी भाषा में है जिसका अर्थ होता है शांति का निवास।

इस सवाल के विकल्प थे सोमालिया, ओमान, तंजानिया और ब्रुनेई। इस सवाल का जवाब देने के लिए चंद्र प्रकाश ने 'डबल डिप' लाइफलाइन का उपयोग किया, जिसके बाद चंद्र प्रकाश ने तंजानिया को लॉक किया, जोकि सही जवाब था।

क्या था 7 करोड़ का सवाल?
हालांकि जब 7 करोड़ रुपये के लिए जब सामने आया तो चंद्र प्रकाश ने इसका जवाब देने का जोखिम नहीं लिया। सात करोड़ रुपए का सवाल था, 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजी माता-पिता से पैदा हुए पहले दर्ज बच्चे का नाम क्या था।

हालांकि चंद्र प्रकाश ने अपनी सभी लाइफलाइन का उपयोग कर लिया था, इसलिए उन्होंने अनुमान लगाने का जोखिम उठाने के बजाय शो छोड़ने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि खेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने जो तुक्का लगाया था वो सही निका और इस सवाल का सही जवाब वर्जीनिया डेयर था।

7 सर्जरी हो चुकी है

जम्मू कश्मीर के 22 वर्षीय यूपीएससी उम्मीदवार चंद्र प्रकाश का केबीसी 16 तक का सफर किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है। चंद्र प्रकाश बहुत कम उम्र से ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब तक उनकी सात सर्जरी हो चुकी हैं। उनकी आंतों में समस्या है, संभवत: उनकी आठवी सर्जरी भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+