Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन ने छोड़ा KBC 17? अब ये शख्स करेगा होस्ट, जानें क्या हुई बात
Kaun Banega Crorepati 17: टीवी का फेमस क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' घर घर में देखा जाता है। ये शो अपने होस्ट यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की वजह से काफी पॉपुलर है। लोग इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं।
'केबीसी 17' को लेकर बड़ा खुलासा
फिलहाल 'केबीसी 17' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस शो के नए सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन ने केबीसी छोड़ने का मन बना लिया है और शो के मेकर्स इसके लिए अब एक दूसरे सुपरस्टार से बात कर रहे हैं।

'केबीसी 17' होस्ट नहीं करेंगे अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि एक तरफ सलमान खान टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' की तैयारी में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह जून 2025 में शो का प्रोमो शूट करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि वह 'कौन बनेगा करोड़पति 17' को भी होस्ट कर सकते हैं।
बिग बी को सलमान खान कर सकते हैं रिप्लेस
-बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस बार केबीसी 17 को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। मेकर्स की मानें तो होस्टिंग के मामले में सलमान खान ही अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर सकते हैं।
-दरअसल सलमान खान टीवी के दर्शकों के लिए भी काफी खास रहे हैं। लोग उन्हें टीवी पर देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि सलमान खान इतना बिजी रहने के बाद भी हर साल पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते नजर आते हैं।
-आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान ने 'केबीसी 3' को होस्ट किया था। हालांकि वो सीजन बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ था। दर्शकों को शाहरुख खान की होस्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। ऐसे में इस बार मेकर्स सलमान खान को अप्रोच कर रहे हैं।
क्यों केबीसी 17 छोड़ना चाहते हैं अमिताभ बच्चन?
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन 'व्यक्तिगत कारणों' से 'कौन बनेगा करोड़पति 17' छोड़ सकते हैं। सोनी टीवी ने ऐसे में अब सलमान खान से बातचीत शुरू कर दी है। अगर सबकुछ सही रहा तो सलमान खान केबीसी 17 को होस्ट करते नजर आ सकते हैं।
'केबीसी 17' का नया प्रोमो हुआ था रिलीज
-गत 4 अप्रैल 2025 को अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 17 का नया प्रोमो रिलीज किया गया था। इसी के साथ इस शो के नए सीरीज की घोषणा हुई थी। प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने पेट दर्द से पीड़ित एक मरीज का किरदार निभाया था, जो शो की वापसी का संकेत करता है।
-इस नए शो में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 'केबीसी 17' के लिए रजिस्ट्रेशन खुल चुके हैं और इसमें हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को 'सोनी लिव ऐप', एसएमएस या आईवीआर कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
25 साल से चल रहा है 'कौन बनेगा करोड़पति'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'केबीसी 17' अगस्त 2025 से शुरू होगा। आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' देश का सबसे लंबा चलने वाला क्विज गेम शो है। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी। बीते 24 साल में इस शो के 16 सीजन आए हैं, जिसमें से 15 अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए हैं जबकि साल 2007 में तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications