KBC के मंच पर 10 साल के लड़के ने अमिताभ बच्चन से की बदतमीजी, भड़के फैंस, अब बिग बी ने कही ये बात

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' इन दिनों एक खास एपिसोड को लेकर चर्चा में है। शो में हिस्सा लेने आया एक 8-10 साल का बच्चा इशित भट्ट गुजरात से था, जिसने अपने व्यवहार और बोलने के अंदाज़ से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आमतौर पर यह शो ज्ञान और गरिमा के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देखने को मिला।

Kaun Banega Crorepati 17

एपिसोड की शुरुआत में ही जब होस्ट अमिताभ बच्चन ने इशित से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो इशित ने कहा, "मैं बहुत एक्साइटेड हूं। लेकिन हम सीधे पॉइंट पर आते हैं। आप मुझे रूल्स मत समझाना, मुझे सब पता है।" बिग बी ने इस पर मुस्कराते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन दर्शक और सोशल मीडिया यूजर्स इस जवाब से हैरान रह गए। इसके बाद भी इशित लगातार ऑप्शंस सुने बिना जवाब देने की कोशिश करते रहे और जब अमिताभ उन्हें समझाते रहे कि विकल्प दर्शकों के लिए होते हैं, तब भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

सवालों के जवाब में दिखा ओवरकॉन्फिडेंस तीसरे सवाल पर जब अमिताभ ने पूछा, "शतरंज के बोर्ड पर कितने राजा होते हैं?" तो इशित ने जवाब दिया, "यह भी कोई सवाल है? दो ही राजा होते हैं।"

उनका यह जवाब सही था, लेकिन उनके जवाब देने का तरीका सोशल मीडिया पर "अहंकार भरा" कहा गया। जब पांचवां सवाल आया - "वाल्मीकि रामायण के पहले कांड का नाम क्या है?" - तो इशित अटक गए। उन्होंने ऑप्शंस मांगे और फिर 'अयोध्या कांड' जवाब दिया, जो गलत था। सही उत्तर 'बालकांड' था। इस तरह इशित गेम से बाहर हो गए।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस एपिसोड के क्लिप्स वायरल हो गए और सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की राय दी। एक यूजर ने लिखा: "बच्चे से ज़्यादा उसकी परवरिश पर सवाल उठता है। अगर आप बच्चों को विनम्रता नहीं सिखाएंगे, तो यही होगा।" वहीं कुछ लोगों ने कहा कि एक बच्चे को ट्रोल करना ठीक नहीं। एक पोस्ट में लिखा गया, "बच्चा है, सीख जाएगा। सोशल मीडिया पर इतनी नफरत मत फैलाओ।"

अमिताभ बच्चन का रिएक्शन वायरल
एपिसोड के बाद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया, "कुछ कहने को है नहीं, बस स्तब्ध।" यूजर्स इसे इशित भट्ट के व्यवहार से जोड़ रहे हैं। कई लोगों ने बिग बी के धैर्य की तारीफ की और कहा कि उनका संयम ही उन्हें महान बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+