KBC 16: क्या ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित नरेशी बनेंगी 'केबीसी 16' की पहली करोड़पति? 15वें सवाल पर होगा ये हाल
Kaun Banega Crorepati 16: टीवी का फेमस रिएलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट कर रहे हैं और ये काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 'केबीसी 16' की धमाकेदार शुरुआत ने लोगों का दिल जीत लिया है।
साल 2000 में शुरू हुआ था 'कौन बनेगा करोड़पति'
ये शो दर्शकों का मनोरजंन कर रहा है। शो की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' भारत के सबसे पॉपुलर टीवी गेम शो में से एक है। साल 2000 में इस शो का प्रीमियर हुआ था।

क्या नरेशी मीना बनेंगी 'केबीसी 16' की पहली करोड़पति?
'केबीसी 16' की शुरुआत गत 12 अगस्त 2024 से हो चुकी है। अबतक कई कंटेस्टेंट लाखों रुपए लेकर अपने घर जा चुके हैं लेकिन अब लग रहा है जल्द अमिताभ बच्चन के इस शो को अपना पहली करोड़पति मिलने वाली है। 'केबीसी 16' में राजस्थान के सवाई माधोपुर के नरेशी मीना को बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला है।
14 सवालों के सही जवाब देंगी नरेशी
14 सवालों के सही जवाब देकर नरेशी ने काफी बढ़िया तरीके से गेम खेल रही हैं। अब देखना होगा कि नरेशी एक करोड़ के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब देती हैं या नहीं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि नरेशी मीना 15वें सवाल तक पहुंच जाती हैं और फिर इसका जवाब देने के लिए तैयार होती हैं।
ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं नरेशी
अगर नरेशी इस सवाल का सही जवाब देती हैं तो इस सीजन के शुरुआत में ही शो को पहली कंटेस्टेंट होंगी जो करोड़पति बनेंगी। शो में पहुंचीं नरेशी ने अमिताभ बच्चन के सामने बताया कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। इस शो से जीती गई रकम से वह अपना इलाज कराएंगी।
22 अगस्त को पूछा जाएगा एक करोड़ का सवाल
आपको बता दें कि नरेशी मीना सवाई राजस्थान के माधोपुर में वुमन एंपावरमेंट विभाग में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वह महिलाओं के मजबूत बनाने काम करती हैं। शो का ये एपिसोड 20 अगस्त 2024 को ऑन एयर हो गया है लेकिन इस एपिसोड का सेशन दो दिन तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications