KBC 16: ग्रेजुएशन में फेल हो गए थे अमिताभ बच्चन, साइंस सब्जेक्ट को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के पॉपुलर रिएलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी की भी कई बातें लोगों को बताते नजर आते हैं।

साइंस को लेकर अमिताभ बच्चन का बयान
वह कई अनजान चीजें अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। शो में बिग बी का हंसी-मजाक भी माहौल को मजेदार बना देता है। हाल ही के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई से जुड़ी एक बड़ी बात लोगों के साथ शेयर की। शो के होस्ट बिग बी ने बताया कि ग्रेजुएशन में उन्हें बहुत ही खराब मार्क्स मिले थे क्योंकि उन्हें साइंस समझने में काफी दिक्कत होती थी।

Amitabh Bachchan

ग्रेजुएशन में अमिताभ की हुई थी ऐसी हालत
अमिातभ बच्चन ने शो में कहा- बीएससी कर लिया, बिना जाने कि क्या होता है ये। साइंस में अच्छे नंबर आए तो हम एप्लाई कर दिए। 10 साल में हमने सीखा था कि साइंस में स्कोप है लेकिन वो 45 मिनट में ही खत्म कर दिया। पहली बार जब फेल हो गए फिर जाकर सब समझ में आया। बाद में बड़ी मुश्किल से 42 फीसदी नंबर आए थे मेरे।

बिग बी ने 1962 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने साल 1962 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। इसके बाद 1969 में उन्होंने वॉइस नैरेटर के तौर पर बॉलीवुड की एक फिल्म में डेब्यू किया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल अमिताभ बच्चन की उम्र 81 साल है और वो आज भी लगातार काम कर रहे हैं। वह फिल्मों से लेकर टीवी तक हर जगह काफी एक्टिव हैं।

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन को आखिरी बार प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की और फैंस को काफी इंप्रेस भी किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन के रोल की भी जमकर तारीफ हुई है। अब बिग बी तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'वेट्टायन' (Vettaiyan) में देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+