कैटरीना कैफ इस साल गूगल पर हुई सबसे अधिक सर्च, देखें लिस्ट में किसे मिला कौन सा स्थान

नई दिल्ली, 02 जुलाई: बॉलीवुड सेलेब्स न केवल भारत में लोकप्रिय हैं बल्कि दुनिया भर में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों की अपनी मिड ईयर लिस्ट 2022 जारी की है, जिसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर , सलमान खान, उर्फी जावेद जैसी कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। लेकिन इस लिस्ट में टॉप पर कैटरीना कैफ मौजूद है। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने टॉप 10 में जगह बनाते हुए दूसरे बॉलीवुड सेलेब को पछाड़ने में कामयाब रहीं।

कैटरीना नंबर 7 पर हैं

कैटरीना नंबर 7 पर हैं

एशियाई हस्तियों की गूगल की मिड ईयर लिस्ट 2022 में कैटरीना कैफ सातवें स्थान पर रही है। इस लिस्ट के टॉप टेन में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी हैं, लेकिन वे क्रमशः नंबर 8 और नंबर 9 स्थान पर हैं, जबकि कैटरीना उनसे ठीक ऊपर नंबर 7 पर हैं। हालांकि टॉप 10 की इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पाने वाले भारतीयों में लता मंगेशकर का नाम शामिल हैं। वे इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

ये बड़े स्टार कैटरीना से हैं पीछे

ये बड़े स्टार कैटरीना से हैं पीछे

इतना ही नहीं, धूम 3 स्टार कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा और अन्य जैसी अपनी समकालीन अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। उनके पुरुष सह-कलाकार भी इस लिस्ट में उनसे काफी पीछे छूट गए हैं। टॉप 100 में रणबीर कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन विराट कोहली , अर्जुन अल्लू, काजल अग्रवाल जैसे कई फिल्मी सितारे शामिल हैं।

इसलिए टॉप सर्च पर रही कैटरीना

इसलिए टॉप सर्च पर रही कैटरीना

कैटरीना कैफ के गूगल सर्च लिस्ट में सातवें स्थान पर आने के पीछे की वजह उनकी पिछला साल दिसंबर हुई शादी को माना जा रही है। बता दें कि कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान में एक भव्य समारोह में एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी की थी। जिसकी खबरें कई दिनों तरह सोशल मीडिया पर चलती रही थी। उस दौरान कैटरीना कैफ को गूगल पर काफी तेजी से सर्च किया गया था।'

देखें लिस्ट में शामिल अन्य नाम

देखें लिस्ट में शामिल अन्य नाम

इस लिस्ट में कैटरीना के बाद अगला स्थान एक्ट्रेस अलिया भट्ट ने हासिल किया है। आलिया लिस्ट में 8 वें स्थान पर रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने की अनाउंसमेंट की थी जिसके कारण निक और प्रियंका दोनों सर्च इंजन पर ट्रेंड करने लगे थे। वे लिस्ट में नौवे स्थान पर है। इस लिस्ट में विराट कोहली ने 10वां स्थान हासिल किया है। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान क्रमश: 11वें और 12वें स्थान पर रहे। लिस्ट में अमिताभ बच्चन 36 वें स्थान पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+