अब कैटरीना कैफ का छलका दर्द, खोला बॉलीवुड इंडस्ट्री का काला सच, फिल्मों को लेकर खोल दी सारी पोल
Katrina Kaif On Bollywood: पिछले कुछ समय से सेलेब्स बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के काले सच लोगों के सामने रख रहे हैं। ये सेलेब्स बता रहे हैं कि किस तरह से ग्लैमर इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर का खेल खेला जाता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बॉलीवुड का काला चिट्ठा लोगों के सामने रखा था और अब कैटरीना कैफ ने भी अपनी बात लोगों के सामने रखी है।
बॉलीवुड को लेकर कैटरीना कैफ ने कही ये बात
मिड डे से बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री से लेकर स्ट्रगल करने तक की कहानी बयां की है। इस कहानी को बताते हुए वह काफी इमोशनल हो गई थीं। कैटरीना कैफ ने साफ कहा है कि भले ही बॉलीवुड में उनको सफलता सलमान खान की वजह से मिली थी लेकिन उन्हें अपना करियर बनाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ी है क्योंकि वह एक आउटसाइडर थीं।

कैटरीना ने कहा- मेरा पत्ता काट दिया गया था
कैटरीना कैफ ने बताया कि किस तरह से फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में उनका रोल काट दिया गया था। उन्होंने कहा कि पहले वह इस फिल्म का हिस्सा थीं लेकिन बाद में अचानक ही उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में रणबीर कपूर लीड हीरो थे और उनके साथ दीपिका पादुकोण, बिपाशा बासु और मिनीषा लांबा नजर आई थीं।
'लोगों ने कहा था मुझसे नहीं हो पाएगा'
कैटरीना कैफ का कहना है कि साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म की चौथी हीरोइन उन्हें होना था लेकिन अचानक ही उनका रोल काट दिया गया और उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। कैटरीना ने कहा- उस समय फिल्म से जुड़े लोगों ने मुझसे कहा था कि मुझसे कुछ नहीं हो पाएगा। मुझे कुछ आता ही नहीं है। मैं कभी सफल नहीं हो पाऊंगी।
सलमान खान ने दिया था ऐसा मौका
कैटरीना कैफ ने ये भी बताया कि शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में उन्हें पहले अनुष्का शर्मा वाला रोल प्ले करना था लेकिन बाद में उन्हें इस किरदार से हटा दिया गया था। हालांकि बाद में सलमान खान ने कैटरीना को सुनहरा मौका दिया और अक्षय कुमार के साथ भी कैटरीना कैफ ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications