अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में नहीं पहुंचीं कैटरीना कैफ, क्या प्रेग्नेंट हैं वो? विक्की कौशल ने खोला राज
Katrina Kaif and Vicky Kaushal: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट आगामी 12 जुलाई 2024 को शादी करने वाले हैं। उसस पहले गत 5 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका के ग्रैंड संगीत सेरिमनी का आयोजन किया गया था।
विक्की कौशल अकेले पार्टी में पहुंचे
इस संगीत सेरेमनी की ग्रैंड पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। सलमान खान से लेकर माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सारा अली खान समेत दर्जनों सितारे संगीत सेरिमनी में पहुंचे थे। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी पार्टी में नजर आए, लेकिन वह अकेले पहुंचे थे।

पैपराजी ने विक्की कौशल से पूछा- भाभी कहां हैं
विक्की कौशल की पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ न तो विक्की के साथ पार्टी में पहुंची थीं और न ही बाद में उन्होंने एंट्री की। दरअसल कैटरीना कैफ राधिका और अनंत की संगीत सेरिमनी में आई ही नहीं। ये देख पैपराजी ने भी विक्की कौशल से सवाल किया कि भाभी कैटरीना कहां हैं।
कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। कुछ समय पहले लंदन से विक्की कौशल और कटरीना कैफ का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें फैंस ने एक्ट्रेस का बेबी बंप स्पॉट किया था। उसके बाद एक और वीडियो आया, जिसमें कैटरीना लूज जैकेट में नजर आई थीं और बेबी बंपर भी साफ समझ में आ रहा था।
विक्की कौशल ने दिया था ऐसा जवाब
हालांकि विक्की कौशल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा था कि जब गुड न्यूज होगी तो वह खुद सबसे पहले मीडिया को बताएंगे। लेकिन अब जब कैटरीना कैफ, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में नहीं पहुंचीं, तो कयासों का दौर शुरू हो गया है।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं कैरीना कैफ?
पैपराजी ने विक्की कौशल को अकेले देख पूछा कि भाभी कहां हैं। इस पर एक्टर ने जवाब दिया- वह मुंबई से बाहर हैं और फिर मुस्कुराने लगे। आपको बता दें कि संगीत सेरेमनी की पार्टी में विक्की कौशल ने ब्लैक कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटउिट पहना हुआ था और वह काफी डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications