बेटे को जन्म देने के बाद बिगड़ी कैटरीना कैफ की तबीयत? अस्पताल से सामने आई ऐसी खबर, क्या हुआ एक्ट्रेस को?

Katrina Kaif Health: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। गत 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार) सुबह इस स्टार जोड़ी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कैटरीना कैफ ने मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

कैटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म
अस्पताल सूत्रों के अनुसार 7 नवंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजकर 23 मिनट पर कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक हेल्थ अपडेट जारी किया गया है।

Katrina Kaif Health

42 की उम्र में कैटरीना कैफ बनीं मां

इस हेल्थ अपडेट में बताया गया है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर बेटे का जन्म हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि कैटरीना कैफ और बच्चे के डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

कैसी है कटरीना कैफ की तबीयत?

-फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि कैटरीना कैफ और उनके बेटे की तबीयत कैसी है। दरअसल कैटरीनै कैफ ने 42 की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है जिसके चलते उन्हें कई तरह के कॉम्प्लीकेशन्स हो सकते थे।

-डॉक्टरों की मानें तो ज्यादा उम्र में बच्चा पैदा होने से मां और बेबी दोनों को कोई भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोग एक्ट्रेस और उनके बच्चे की हेल्थ को लेकर चिंता में है। वहीं जब से अस्पताल की तरफ से ये कहा गया है कि अभी कैटरीना कैफ को डिस्चार्ज करने में कुछ दिन का समय लगेगा, तब से लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।

कैटरीना कैफ और उनके बेबी बॉय का हेल्थ अपडेट

-आपको बता दें कि अस्पताल ने अपने बयान में साफ कहा है कि कैटरीना कैफ और उनके बेबी बॉय की हालत पूरी तरह स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि कैटरीना कैफ को कुछ अभी डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है।

-इससे पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए बेबी बॉय की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।

-जैसे ही ये पोस्ट सामने आई सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई इस प्यारे जोड़े को बधाई दे रहा है और बच्चे के लिए प्यार व आशीर्वाद भेज रहा है।

प्यार से पैरेंटहुड तक का सफर

-कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स में से एक रही है। दोनों की नजदीकियां साल 2020 के आसपास बढ़नी शुरू हुई थीं। शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा लेकिन धीरे-धीरे उनकी केमिस्ट्री ने मीडिया और फैंस का ध्यान खींच लिया।

-लगभग एक साल तक डेटिंग के बाद दिसंबर 2021 में दोनों ने राजस्थान में एक शाही शादी की थी। शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो फैंस ने उन्हें बॉलीवुड का रॉयल कपल कहा था।

-अब शादी के चार साल बाद यानी 2025 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी में ये नई खुशखबरी आई है। ये पल सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं बल्कि लाखों फैंस के लिए भी बेहद खास बन गया है। हालांकि लोग कैटरीना कैफ और उनके बच्चे के लिए दुआ मांग रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब हर तरफ #KatrinaVickyBabyBoy और #CongratulationsKatrinaVicky ट्रेंड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+