दिसंबर में विक्की कौशल का नहीं था शादी करने का मन, इस वजह से कैटरीना ने डाला दबाव
नई

कैट शादी के मामले में क्लियर
कैटरीना और विक्की की शादी की खबर सुनकर उनके फैंस हैरान हैं। उन्हें ये नहीं समझ आ रहा कि दोनों इतनी जल्दी शादी क्यों करने जा रहे हैं? Bollywood Life की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल ने अपनी होने वाली पत्नी कैटरीना के कहने पर दिसंबर में ही शादी का फैसला किया है। कैटरानी का मामला शादी को लेकर क्लियर है। क्या पहनना है, क्या-क्या करना है ये सब उन्होंने पहले से ही डिसाइड कर लिया था।

क्या थी दिक्कत?
सूत्रों के मुताबिक विक्की ने कैट को 2022 में शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने दिसंबर में ही करने का दबाव डाला। वो सर्दियों में ही शादी करना चाहती हैं। दोनों ने राजस्थान के खूबसूरत शहर को वेडिंग फंक्शन के लिए चुना है, वहां पर सर्दियों में सब चीजें आसानी से हो जाएंगी, जबकि गर्मियों में कई सारी रस्मों के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती है। बाद में विक्की भी कैट की बातों से सहमत हो गए।

विराट के बनेंगे पड़ोसी
वहीं दूसरी ओर ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल ने एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जिसमें वो कैटरीना कैफ के साथ रहेंगी। दिलचस्प बात ये है कि इसी बिल्डिंग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ रहते हैं। तो अगर विक्की और कैटरीना यहां शिफ्ट होंगे तो दोनों विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन जाएंगे। इस कपल ने दो महीने पहले जुहू इलाके में एक अपार्टमेंट देखा था, जो उन्हें काफी पसंद आया। कई बार घर देखने के बाद उन्होंने घर की डील फाइनल की थी।












Click it and Unblock the Notifications