पति विक्की कौशल के साथ कैटरीना ने जंगल में सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी, राजस्थान से है कपल का खास कनेक्शन!
9 दिसंबर 2021 को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की राजस्थान में शादी हुई थी। दोनों की शादी को हुए अब तीन साल हो गए हैं। ऐसे में कपल ने अपनी तीसरी एनिवर्सरी राजस्थान में ही सेलिब्रेट की। कैटरीना अपने पति के साथ राजस्थान के पाली शहर पहुंचीं थी। रिपोर्ट्स की मुताबिक विक्की कौशल इन दिनों राजस्थान में अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं।
ख़ैर हम कपल की एनिवर्सरी की बात कर रहे थे। दोनों पाली के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। कपल ने यहां सफारी भी की। साथ ही यहां वो सुजान जवाई होटल में रुखे थे। होटल में डिनर के बाद उन्होंने लोक कलाकारों को भी बुलाया गया था। जहां उन्होंने उनका संगीत भी सुना।

एनिवर्सरी की फोटोज कीं शेयर
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जंगल की फोटोज भी शेयर कीं। जिसके कैप्शन में कैटरीना ने लिखा, जंगल में 48 घंटे। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में जंगल, लेपर्ड, नील गाय, स्विमिंग पूल, सफारी सनसेट, बोन फायर, स्पार्कलिंक वाटर और होटल इंटीरियर-एक्सटीरियर की भी फोटोज शेयर कीं। साथ ही कटरीना ने पति विक्की के साथ एक सेल्फी भी शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, दिल तू, जान तू। बता दें, जवाई कंजर्वेशन एरिए में करीब 50 लेपर्ड हैं। जो सेणा, बेड़ा, जीवदा, पैरवा, बिसलपुर, दूदनी, कोठार, रघुनाथपुरा, वेलार जैसे गांवों के आस-पास और उनकी पहाड़ियों पर नजर आते रहते हैं।
राजस्थान से है कपल का खास रिश्ता
कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में की थी। इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों को ही राजस्थान काफी पसंद भी है। इसीलिए दोनों अपने खास दिनों को सेलिब्रेट करने राजस्थान के अलग अलग इलाकों में पहुंच जाते हैं। जवाई लेपर्ड एरिया उनका पसंदीदा स्पॉट रहा है। दोनों इससे पहले साल 2022 में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications