Katrina Kaif लंदन में करेंगी पहले बच्चे का स्वागत? बेबी बंप वीडियो के बाद अब खुला राज, बताया कब होगी डिलीवरी
Katrina Kaif Pregnancy: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। इन सबके बीच कैटरीना और विक्की का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।
बीते दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लंदन की सड़कों पर एक दूसरे का हाथ थामे घूमते हुए नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ने काफी ढीले कपड़े पहने हुए थे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि जल्द ही कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया है कि कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाह सच है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस सच में प्रेग्नेंट और जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। सूत्र ने बताया है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो कैटरीना और विक्की अपने पहले बच्चे का स्वागत लंदन में ही करेंगे। डिलीवरी होने के बाद ही दोनों भारत वापस लौटेंगे।
हालांकि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अब तक प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन एक्ट्रेस की वीडियो को देखकर फैंस का कहना था कि उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वहीं विक्की कौशल लंदन की सड़कों पर अपनी पत्नी का हाथ पकड़े हुए नजर आए। अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को इंतजार है कि कैटरीना कब अपने पहले बच्चे की खुशखबरी देंगी।
वहीं कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म को फैंस की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। जो कि 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications