कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर में करने वाले हैं शादी! मां और बहन शॉपिंग करते हुए आए नजर
मुंबई, 27 अक्टूबर। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की अटकलें तेज हो गई है। खबर है कि दोनों दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन अटकलों बुधवार को और हवा मिल गई क्योंकि कैटरीना की मां, सुजैन टर्कोट और बहन, अभिनेता इसाबेल कैफ को एक एथनिक वियर ब्रांड के एक स्टोर के बाहर स्पॉट हुए।

एथनिक शॉप पर शापिंग करती नजर आईं कैटरीना की मां और बहन
पपराज़ी के कैमरे में कैद हुई उन फोटोज में कैटरीना कैफ की मां, सुजैन टर्कोट ने लाल रंग का टॉप और बेज रंग की पैंट पहनी हुई थी जब कि उनकी बहन इसाबेल ने सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट्स की एक जोड़ी पहनी हुई थी। शॉपिंग खत्म करने के बाद उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। कैटरीना कैफ की मां, सुजैन टर्कोट और बहन, इसाबेल कैफ एक बीबा स्टोर (वरिंदर चावला) के बाहर स्पॉट हुईं।
Recommended Video

दिसंबर में शादी करने की खबरों पर फैंस दे रहे ये रिएक्शन
हालाँकि कैटरीना और विक्की ने शादी की खबरों पर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन खबर है कि यह जोड़ा इस दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। जोड़े की कथित दिसंबर की शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशंसकों ने ट्विटर कहा " क्या !!!! एक यूजर ने याद दिलाया विक्की कौशल के मसान और रईस के दौरान एक साक्षात्कार में कहा था कि कैटरीना पर उनका सबसे बड़ा क्रश था, यह मुझे रुला रहा है, "प्रशंसक ने कहा। वहीं एक अन्य फैन ने कहा, ''वह सारी खुशियों की हकदार हैं। ''

कैटरीना का परिवार
बता दें कैटरीना का जन्म ब्रिटिश व्यवसायी, मोहम्मद कैफ और अंग्रेज वकील और चैरिटी कार्यकर्ता, सुजैन के घर हुआ था। कैटरीना की तीन बड़ी बहनें, तीन छोटी बहनें और एक बड़ा भाई है।

विक्की ने कैटरीना के संग सगाई पर बोली थी ये बात
पिछले महीने, एक प्रमुख दैनिक के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, विक्की से उनकी सगाई समारोह की अफवाहों के बारे में पूछा गया था तो अभिनेता ने इसे पापराज़ी पर दोष दिया और कहा, विक्की ने कहा था "यह खबर आपके दोस्तों द्वारा प्रसारित की गई थी (हंसते हुए)। मैं जल्द ही सगाई कर लूंगा, जब समय सही होगा। उसका भी समय आएगा।

कैटरीना और विक्की एक साथ आ रहे है नजर
गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कैटरीना को मुंबई में विक्की की नवीनतम फिल्म सरदार उधम की विशेष स्क्रीनिंग में भी देखा गया था। इस बीच, कैटरीना इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी का प्रचार कर रही हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। वह सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग भी कर रही हैं। उनके पास आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले ज़ारा भी है।












Click it and Unblock the Notifications