फिल्म में नाबालिग के साथ इंटिमेट हुईं कश्मीरा शाह, इस सीन पर गहराया विवाद
मुंबई, 17 जनवरी: फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की नई मराठी फिल्म 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' मुश्किल में पड़ गई है। फिल्म में नाबालिगों से जुड़े बोल्ड और सेक्शुअल सीन्स को लेकर विवाद हो गया है, जिसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखा। जिसके बाद नाबालिग के साथ कश्मीरा शाह का इंटिमेट सीन हटाया गया है। क्या है पूरा मामला जानिए...

सेक्शुअल सीन्स पर सख्त महिला आयोग
महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म के ट्रेलर में नाबालिगों से जुड़े सेक्शुअल सीन्स कंटेंट को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से तीखी प्रतिक्रिया मिली है। नाबालिगों से जुड़े अंतरंग दृश्यों को लेकर महिला आयोग सख्त नजर आया, जिसके बाद फिल्म को सेंसर करने के लिए आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माइनर्स के लिए इस तरह का कंटेंट परोसना बेहद अशोभनीय है।

कश्मीरा शाह का बोल्ड सीन हटाया
वहीं अब यह बताया गया है कि इंटिमेट सीन्स जिनमें से एक में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी शामिल हैं, उसको रिलीज से ठीक पहले फिल्म से हटा दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म से कुछ विजुअल्स को हटा दिया। ट्रेलर में कश्मीरा शाह को चाइल्ड एक्टर प्रेम धर्माधिकारी को अपनी ओर खींचते हुए दिखाया गया है। फिल्म के इस सीन में कश्मीर इंटिमेट होती नजर आ रही थी।

फिल्म के ट्रेलर में ऐसे कई सीन्स
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने पिछले हफ्ते फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास किया था। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शिकायत मिलने के बाद इस मुद्दे को उठाया था, जिसमें "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माइनर्स को शामिल करने वाली सेक्शुअल सीन्स कंटेंट का खुले प्रसार" की आलोचना की गई थी। एनसीडब्ल्यू के अनुसार 10 जनवरी 2022 को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में ऐसे सीन्स थे।

क्राइम-थ्रिलर है 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा'
बता दें कि 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' फिल्म दिवंगत जयंत पवार की कहानी पर आधारित है और इसमें प्रेम धर्माधिकारी, छाया कदम, शशांक शेंडे और कश्मीरा शाह लीड रोल में हैं। फिल्म दो किशोर लड़कों की क्राइम-थ्रिलर है, जो बड़े होकर समाज द्वारा वंचित और क्रूरता का सामना करते हैं और हार्डकोर अपराधी बन जाते हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव?












Click it and Unblock the Notifications