एक्सीडेंट के बाद कश्मीरा शाह की हुई ऐसी हालत, नाक का हुआ बुरा हाल, जानें हेल्थ अपडेट
Kashmera Shah Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह इस समय सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में उनका एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी थी। एक्सीडेंट की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
कश्मीरा की नाक पर लगी है चोट
कश्मीरा शाह ने अपने हेल्थ का अपडेट देते हुए बताया है कि उनकी नाक पर चोट लगी है और वो अभी काफी दर्द में हैं। कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मेरी सोशल मीडिया फैमिली और फ्रेंड्स को इतने प्यार के लिए थैंक्यू। आपकी प्रार्थनाएं काम आईं और मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितनी अभिभूत हूं।

शीशे से टकरा गई थीं कश्मीरा शाह
कश्मीरा शाह ने आगे लिखा है- मैं एक ऐसे शीशे से टकराई थी जिससे मेरा पूरा चेहरा खराब हो सकता था, पर इससे सिर्फ मेरी नाक पर चोट लगी है। इस एक्सीडेंट से मेरे इमोशनल हेल्थ पर भी असर पड़ा है क्योंकि मैं अपने दोस्तों और परिवार से दूर एक दूसरे शहर में थी।
कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर बताई ऐसी बात
कश्मीरा शाह ने बताया है- मैं लॉस एंजिल्स में वापस आ गई हूं और कल पट्टी हटा दी जाएगी। मैं अपने निशान को फ्लॉन्ट करूंगी ये सोचते हुए कि जिंदगी बहुत छोटी है और हमें हर दिन के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो उन्होंने हमें दिया है।
कश्मीरा शाह ने कहा- मैं अभी भी दर्द में हूं
कश्मीरा शाह ने लिखा है- सॉरी मैं सभी लोगों को रिप्लाई नहीं कर पा रही हूं। मैं काफी दर्द में हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मैं जल्द ही भारत वापस लौटूंगी। ये दर्द भी एक दिन बीत जाएगा। अंत में मैं मेरे पति कृष्णा को थैंक्यू कहना चाहती हूं। वो अपनी शूटिंग छोड़कर मेरी देखभाल करने के लिए मेरे पास आना चाहते थे लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया।
कश्मीरा के नाक पर पट्टी बंधी हुई है
आपको बता दें कि कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है। उन्होंने अपने बेड के सिरहाने पर हनुमान चालीसा भी रखी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications