कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की 'तू मेरी जिंदगी' फिर डिले, पूरी शूटिंग के बाद अटक गई फिल्म

Tu Meri Zindagi Phir: एक्टर Kartik Aaryan और फिल्म मेकर Anurag Basu की मोस्ट अवेटेड म्यूजिकल लव स्टोरी 'तू मेरी ज़िंदगी है' एक बार फिर टल गई है। पहले यह फिल्म 'आशिकी 3' के नाम से चर्चा में थी, लेकिन विवादों के बाद इसका टाइटल बदल दिया गया। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म मिड-2027 के बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शूटिंग और प्रोडक्शन में लगातार देरी के कारण प्रोजेक्ट फिलहाल होल्ड पर है। 2026 में इसकी रिलीज संभव नहीं मानी जा रही। हालांकि निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Tu Meri Zindagi Phir

कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म में कार्तिक एक दिल टूटे रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ Sreeleela मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। पहले खबर थी कि इसे 25 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा, लेकिन योजनाएं बदल गईं। बताया जा रहा है कि रॉकस्टार थीम पर बनी फिल्म 'सैयारा' की सफलता ने मेकर्स की रणनीति बदल दी। दोनों फिल्मों की थीम में समानता को देखते हुए अनुराग बसु ने कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने और कार्तिक के लुक में बदलाव करने का फैसला किया। पहले उनका किरदार लंबे बाल और दाढ़ी में दिखाया गया था।

रीशूट और स्क्रिप्ट में बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 10 दिनों की शूटिंग रद्द की गई और स्क्रिप्ट में भी कई संशोधन किए गए। हालांकि निर्देशक ने इन खबरों को खारिज किया है। फरवरी 2025 में T-Series ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था।फिलहाल कार्तिक अपनी दूसरी फिल्म 'नागज़िला' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी रिलीज 14 अगस्त को निर्धारित है। ऐसे में 'तू मेरी ज़िंदगी है' की शूटिंग में देरी की अटकलें और तेज हो गई हैं। लगातार टलती रिलीज के बीच अब दर्शकों को इस म्यूजिकल प्रेम कहानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+