Kartik Aaryan जल्द करने वाले हैं शादी? मंच पर सबके सामने किया ऐलान, बोले- 'लड्डू खाकर देख ही लेता हूं'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बाद कार्तिक आर्यन ने शादी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही सिंगल से अब मिंगल होने वाले हैं।

Kartik Aaryan Wedding Plans: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन ने फिल्म इंडस्ट्री में बेहद कम वक्त में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। यही वजह है कि कार्तिक आर्यन की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आपको बता दें कि यह खबर एक्टर की किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनकी शादी को लेकर है।

जल्द शादी करने वाले हैं कार्तिक आर्यन

जल्द शादी करने वाले हैं कार्तिक आर्यन

साल 2023 की शुरूआत में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज दिया। अब खबर आ रही है कि जल्द ही कार्तिक आर्यन सिंगल से मिंगल होने वाले हैं। जिसका ऐलान खुद एक्टर ने एक अवॉर्ड शो के दौरान किया।

मंच पर सबके सामने किया ऐलान

मंच पर सबके सामने किया ऐलान

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन ढोल-नगाड़ों के साथ अवॉर्ड के मंच पर मंच पर एंट्री करते हैं। इसके बाद कार्तिक आर्यन कहते हैं कि, 'आप सब सोच रहे होंगे मैं यहां बैंड बाजा लेकर क्यों आया हूं। अब देखिए न बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिर रहे हैं, लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा'।

'मैं अब शादी करने जा रहा हूं'

इसके बाद कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, 'आपका ऐलिजिबल सिंगल कार्तिक आर्यन का अभी तक विकेट नहीं गिरा है, लेकिन अब जल्द ही मौसम बिगड़ने वाला है। ये सख्त लड़का भी अब पिघलने जा रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं। प्यार का पंचनामा तो कर ही लिया, तो चलो अब शादी का पंचनामा भी कर ही लेता हूं। इसलिए मैं सबके सामने इस मंच पर आज साक्षी मानकर अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये गुड न्यूज देना चाहता हूं कि मैं अब शादी करने जा रहा हूं'।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

कार्तिक आर्यन की यह बात सुनकर मौजूदा सभी बॉलीवुड सेलेब्स हंसने लगते हैं। हालांकि जब से उन्होंने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है तभी से ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अब कार्तिक आर्यन की शादी की सच्चाई आखिर क्या है ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन, उनके फैंस शादी की खबर सुनकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

वहीं कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म शहजादा रिलीज हुई थी। जिसमें उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आईं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। पिछले साल उनकी भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी।

Recommended Video

    Ganesh Chaturthi | Kartik Aryan | Sidharth Malhotra | Varun Dhawan | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+