Kartik Aaryan ने भूल-भूलैया 2 की सक्सेस के बाद दोगुनी की फीस? एक्टर बोले- प्रमोशन हुआ है, इनक्रीमेंट नहीं!

फीस बढ़ाने की खबरों के वायरल होने के बाद खुद कार्तिक आर्यन का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने फीस को लेकर ट्वीट कर सच बताया है।

मुंबई, 30 मई : बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन ने ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद से धमाल मचाया हुआ है। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से की थी। तबसे लेकर अब तक कार्तिक की शायद ही कोई फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप हुई हो। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस कार्तिक के चार्म और टैलेंट का जीता जागता सबूत है। कार्तिक की फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि, एक्टर ने इस खबर को लेकर ट्वीट कर सबको सच्चाई बताई है।

Kartik Aaryan

फीस बढ़ाने के खबरों पर कार्तिक ने दिया रिएक्शन
कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में बड़ी सक्सेस के बाद खबरें आ रहीं थीं कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला लिया है। हालांकि, इन खबरों के वायरल होने के बाद खुद अभिनेता का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने फीस को लेकर बातें कहीं हैं।

कार्तिक ने बताया सच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक पहले एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। लेकिन इसके बाद भूल भुलैया 2 की शानदार सक्सेस और फिल्म को मिल रहे बढ़िया रिसपॉन्स को देखते हुए एक्टर ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि कार्तिक ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए सच बताया है। कार्तिक ने एक ट्वीट में कहा है कि उन्होंने अपनी फीस नहीं बढ़ाई है। एक्टर ने ट्वीट में लिखा- प्रमोशन हुआ है लाइफ में। इंक्रीमेंट नहीं।

हॉरर-कॉमेडी है 'भूल भुलैया 2'
भूल भूलैया 2 हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव ने भी शानदार काम किया है। लोगों ने फिल्म को हट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+