Shehzada Release Date: कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ की बदली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा की पहले इस साल के अंत यानी नवंबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म के लिए फैंस को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया दिया गया है।
मुंबई, 16 जुलाई: फिल्म भूल भुलैया 2 को अपनी जबरदस्त एक्टिंग और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सुपरहिट बनाने वाले डैशिंग फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसकी वजह है उनकी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लूक, जिसे देख उनके फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। अभी तो फैंस के सिर से भूल भूलैया की दीवानगी नहीं उतरी थी, कि कार्तिक अपनी नई फिल्म के साथ एक बार फिर फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। उनकी इस नई फिल्म का नाम है शहजादा, जोकि इसी साल में रिलीज होने वाली थी, मगर अब उसकी डेट को आगे बड़ा दिया गया है।

इस दिन रिलीज होगी शहजादा
अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' का फर्स्ट लुक खुद कार्तिक ने शनिवार दोपहर को अपने सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में कार्तिक ने लिखा की मूवी अगले साल 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। हालांकि पहले यह फिल्म इसी वर्ष नवंबर महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया। कार्तिक के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने ढेरों कमेंट किए। कुछ फैंस ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जताई तो कुछ ने रिलीज डेट आगे बढ़ने पर दुख।
शहजादा के फर्स्ट लुक पर फैंस का रिएक्शन
फिल्म के फर्स्ट लुक में कार्तिक का नया लुक दिख रहा है, जिसे फैंस द्वारा बहुत सराहा जा रहा है। उनके कुछ फैंस ने इंस्टाग्राम पर उनके इस लुक को लेकर लिखा कि उन पर इस तरह की इंटेंसिटी काफी सूट करती है। जबकि एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें यह मूवी अभी से ही सुपरहिट लग रही है। खैर कार्तिक के इस फर्स्ट लुक को लोग जितना पसंद कर रहे हैं, अगर उतना ही प्यार उन्होंने फिल्म को दिया, तो यकीनन 'शहजादा' भी कार्तिक की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications