Bhool Bhulaiyaa 2 के हिट होते ही बनारस के काशी विश्वनाथ पहुंचें कार्तिक आर्यन, घाट पर की गंगा आरती

फिल्म 'भूल भुलैया 2' को मिल रही अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन बनारस जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकते नजर आए।

मुंबई, 25 मईः फिल्म 'भूल भुलैया 2' के हिट होते ही इस मूवी के लीड हीरो कार्तिक आर्यन के चर्चे हर जगह होने लगे हैं। वहीं कार्तिक आर्यन भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें के गत 20 मई को ही अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। रिलीज के बाद से लगातार यह फिल्म हर दिन अच्छी-खासी कमाई कर रही है। महज चार दिनों (शुक्रवार से सोमवार) के भीतर ही कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 ने 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि हफ्ता खत्म होते-होते यह फिल्म आसानी से 90 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा छू लेगी। अपनी फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन बनारस जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकते नजर आए। इस दौरान उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी नजर आए।

kartik aryan

गंगा आरती में मौजूद रहे कार्तिक
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद एक्टर कार्तिक आर्यन दशाश्वमेथ घाट पर रोजाना होने वाली गंगा आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हालांकि लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ के चलते वहां तैनात पुलिस बल ने कार्तिक को आरती में शामिल होने से रोक लिया। लोगों के हट जाने के बाद कार्तिक आर्यन को घाट पर आकर गंगा आरती में शामिल होने की इजाजत मिल गई। जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन की सुरक्षा और भीड़ के अनियंत्रित होने की संभावना को देखते हुए ही पुलिस ने उन्हें आरती के लिए घाट पर जाने से रोक लिया था।

दुनियाभर में चल रहा है भूल भुलैया 2 का जलवा
आपको बता दें कि सिर्फ देश भर में ही नहीं बल्कि भूल भुलैया 2 का जलवा पूरी दुनिया में चलता दिखाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के ऊपर पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक भूल भुलैया 2 ने गत मंगलावर को 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अगर ये आंकड़े सही हुए तो 5 दिन में ही यह फिल्म 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई पूरी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+