क्या करिश्मा कपूर ने की थी बचपन के दोस्त से शादी? फिर सुहागरात पर हुआ ये सब कि आज भी झेल रही हैं दर्द

Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इस समय अपनी नई फिल्म मर्डर मुबारक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह काफी दिनों बाद स्क्रीन पर नजर आई हैं। उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज यानी 15 मार्च 2024 को रिलीज हुई है।

करिश्मा कपूर का स्टारडम
आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब बड़े पर्दे पर करिश्मा कपूर का राज चलता था। करिश्मा कपूर को पढ़ाई में बिल्कुल रूचि नहीं थी और वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौक रखती थीं। करिश्मा कपूर का स्टारडम उस समय इतना ज्यादा था कि हर बड़ा एक्टर उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता था। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी थी।

Karisma kapoor

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई
करिश्मा कपूर अपने प्रोफेशनल करियर में बहुत ही सक्सेफुल एक्ट्रेस रही हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलें आईं जिन्होंने उन्हें तोड़कर रख दिया था। आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था।

बिजनेसमैन संजय कपूर से करिश्मा ने की थी शादी
इसके बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। उन्होंने शादी तो की लेकिन ये शादी ही उनके लिए दर्दनाक बन गई थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर बचपन के दोस्त थे। दोनों ने एक स्कूल में पढ़ाई की थी। हालांकि करिश्मा कपूर सिर्फ 5वीं पास हैं।

शादी और सुहागरात को लेकर खुलासा
करिश्मा कपूर ने अपनी शादी और सुहागरात को लेकर कई खुलासे किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद करिश्मा कपूर को काफी प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया था कि पति संजय कपूर से लेकर सास-ससुर और पति के कुछ खास दोस्तों तक ने उन्हें बहुत दर्द दिए थे।

करिश्मा कपूर को पीटते थे उनके एक्स पति
करिश्मा कपूर ने बताया था कि सुहागरात से ही उनके साथ खराब बर्ताव किया जाता था। संजय कपूर से लेकर उनके माता पिता तक करिश्मा को खूब मारते पीटते थे। यहां तक कि सुहागरात पर संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी।

2016 में हुआ था करिश्मा और संजय का तलाक
जब इस शादी के दर्द को झेलते हुए करिश्मा कपूर बिल्कुल थक गई थीं तो उन्होंने पति संजय कपूर से तलाक लेने का फैसला कर लिया था। करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद संजय कपूर से साल 2016 में तलाक ले लिया था। हालांकि इनका तलाक भी आसन नहीं था। संजय कपूर ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगया था। उनका कहना था कि करिश्मा एक लालची औरत हैं और उन्हें पैसों के अलावा और कुछ नहीं दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+