प्रिया सचदेव के वकील ने खोली करिश्मा कपूर की पोल, संजय कपूर की तीसरी पत्नी का ऐसा सच आया सामने

Karisma Kapoor Exposed: संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति विवाद के मामले में प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने बिजनेसमैन की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर पर निशाना साधा है।

प्रिया सचदेव के वकील का चौंकाने वाला खुलासा
प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने कोर्ट से कहा है कि संजय कपूर से अलग होने के बाद पिछले 15 सालों में एक्ट्रेस कहीं नहीं दिखी थीं। प्रिया सचदेव की ओर से पेश होते हुए वकील राजीव नायर ने संजय कपूर के लिए सहानुभूति जताने की अपील की और कहा कि उनकी मौत पोलो खेलते समय हुई थी।

Karisma Kapoor Exposed

प्रिया सचदेव की संपत्ति की लिस्ट होगी जमा

वहीं कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर लिखित बयान और उसके एक हफ्ते बाद जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अंतरिम राहत की याचिका पर नोटिस के साथ केस में समन जारी किया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने प्रिया सचदेव को अपनी सभी चल-अचल संपत्ति की पूरी लिस्ट भी जमा करने का निर्देश दिया है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पिता की कंपनी में अपना हिस्सा मांगा है।

सौतेली मां प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई की है। बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। साथ ही उनका आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संपत्ति पर पूरा नियंत्रण पाने के लिए वसीयत में धोखाधड़ी की है।

करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी ने दी ऐसी दलील

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों (समायरा कपूर और कियान कपूर) की तरफ से वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने दलील दी है कि वसीयत जल्दबाजी में पढ़ी गई, ट्रस्ट की कॉपी नहीं दिखाई गई और मामले में कई संदिग्ध बातें सामने आई हैं।

प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने करिश्मा पर साधा निशाना

वहीं संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने कहा है कि ये मुकदमा चलने लायक नहीं है। जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर और संजय कपूर साल 2003 से 2016 तक यानी 13 साल एकसाथ रहे। कपल की एक बेटी समायरा (21 साल) और एक बेटा कियान (15 साल) है।

जून 2025 में हुई थी संजय कपूर की मौत

-मां करिश्मा कपूर की ओर से कोर्ट में बच्चों ने दलील दी है कि जून 2025 में यूके में संजय कपूर की अचानक मौत के बाद प्रिया सचदेव ने उन्हें जायदाद से गलत तरीके से बाहर कर दिया।

-इस मामले में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर, उनका 7 साल का बेटा अजारियस, उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर और वसीयत के कथित एग्जीक्यूटर श्रद्धा सूरी मारवाह को आरोपी बनाया गया है।

-आपको बता दें कि जून 2025 में इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए संजय कपूर को कार्डियक अरेस्ट आ गया था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि संजय कपूर ने मैच के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+