इस वजह से आया था करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर को हार्ट अटैक, करीबी दोस्त ने किया खुलासा
Sunjay Kapur Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार की रात निधन हो गया। उनकी उम्र 53 थी। वो बिजनेसमैन थे, गुरुवार रात वो पोलो खेल रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और मैदान में घोड़े से गिर कर बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ये घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पड़ा था।
अब उनके करीबी सुहैल सेठ ने बताया है कि आखिर संजय कपूर को हार्ट अटैक आया कैसै? साथ ही उन्होंने पोलो क्लब की पूरी कहानी भी सुनाई है। पढ़िए रिपोर्ट।

सुहैल सेठ संजय कपूर के बिजनेस कंसल्टेंट हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट की माने तो उन्होने बताया, पोलो गेम खेलते समय संजय ने गलती से एक मक्खी निगल ली थी। शायद इसी वजह से उन्हें दिक्कत हुई होगी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। बता दें, सुहैल सेठ ने ट्वीट कर संजय को श्रद्धांजलि भी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, संजय कपूर के निधन से गहरा दुख हुआ है। आज सुबह उनका इंग्लैंड में निधन हो गया। यह एक गहरा नुकसान है और उनके परिवार और साथ काम करने वालों के लिए मेरी गहरी संवेदना है।
संजय के ट्वीट हो रहे हैं वायरल
निधन से कुछ समय पहले, संजय ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर ट्विटर पर दुख व्यक्त किया था। वह उनका आखिरी ट्वीट था। संजय ने तीन दिन पहले भी जीवन की अनिश्चितता से जुड़ा एक ट्वीट किया था। संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था। दोनों के तलाक ने खूब सुर्खियों भी बनाईं थी। संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है।












Click it and Unblock the Notifications