करिश्मा कपूर ने शादी से पहले ही अभिषेक बच्चन के साथ की थी ऐसी हरकत, टूट गई सगाई और फिर.......

Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोगों की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में दरार साफ नजर आ रही है। वहीं लोग फिर से अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूटने को लेकर भी कई तरह की बातें कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर की सगाई
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले वह कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ अफेयर को लेकर खबरों में छाए रहते थे तो कभी करिश्मा कपूर के साथ हुई सगाई के टूटने के चलते चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि आजकल वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर भी लाइमलाइट में छाए हुए हैं।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी
कहा जाता है कि एक समय पर अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के प्यार में पागल थे। इस प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उनकी सगाई भी कर दी गई थी और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अचानक ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया था। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था।

अभिषेक और करिश्मा की दमदार केमिस्ट्री
जानकारी के अनुसार साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। फिल्म में अभिषेक और करिश्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों उस वक्त एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच कोई न कोई समस्या हमेशा बनी रहती थी।

सुनील दर्शन ने खोली थी इस रिश्ते की पोल
सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के समय करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता बिल्कुल सही नहीं चल रहा था। सेट पर ही दोनों कई बातों को लेकर झगड़ने लगते थे। करिश्मा कपूर को अभिषेक बच्चन की कई आदतों से परेशान होती थीं। कहा जाता है कि करिश्मा अपने प्यार को लेकर काफी पजेसिव भी थीं। वह अभिषेक को कई कारणों से रोकती-टोकती भी थीं।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का झगड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर सगाई के बाद से ही अभिषेक बच्चन से काफी झगड़ा करने लगी थीं। करिश्मा को अभिषेक की कई सारी बातें पसंद नहीं थी और इसलिए शायद ये शादी नहीं हो पाई। करिश्मा कपूर के इगो, एटीट्यूड और पजेसिव हरकतों ने ही ये सगाई तोड़ दी थी।

साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से की थी शादी
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया। वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+