Karisma Kapoor के देवर ने की थी 'गंदी हरकत'! एक्ट्रेस हुई थीं शर्मसार, प्रेग्नेंसी में हुई थी ऐसी हालत

Karisma Kapoor: एक समय पर बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी खूबसूरती, डांस और दमदार अभिनय से लाखों दिल जीते थे। फिल्मी दुनिया में उन्हें शोहरत, नाम और कामयाबी सब कुछ मिला लेकिन पर्सनल लाइफ में उनका सफर बेहद दर्दनाक रहा। उनकी शादीशुदा जिंदगी ऐसे जख्मों से भरी रही, जिनका असर सालों तक दिखा।

अभिषेक बच्चन से हुई सगाई पर टूटा रिश्ता
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के अफेयर के चर्चे कभी बॉलीवुड की सबसे बड़ी खबरों में गिने जाते थे। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और सगाई भी हुई लेकिन अचानक सगाई टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। आज तक इस रिश्ते के टूटने की असली वजह पर कई सवाल उठते रहते हैं।

Karisma Kapoor

संजय कपूर से शादी बन गई सबसे बड़ा दर्द

साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी लेकिन ये रिश्ता उनके लिए सुकून नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का कारण बन गया।

सुहागरात से शुरू हुआ डरावना सच

-करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक लेने के बाद कई इंटरव्यूज में खुलासा किया था कि शादी के शुरुआती दिनों से ही हालात बिगड़ने लगे थे। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हो गए थे।

-करिश्मा कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि सुहागरात पर ही संजय कपूर ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई थी। ये अनुभव उनके जीवन का सबसे भयावह दौर बन गया था।

करिश्मा कपूर के देवर रखते थे उन पर नजर

-करिश्मा कपूर ने बताया था कि सिर्फ पति ही नहीं बल्कि ससुराल वाले भी उनके साथ बहुत ही खराब बर्ताव करते थे। खासतौर पर उनकी सास का रवैया बेहद कठोर था। करिश्मा के अनुसार उन्हें अपमानित किया जाता था और कई बार शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया था।

-करिश्मा कपूर ने बताया था कि उनके पति संजय कपूर ने अपने भाई को उन पर नजर रखने के लिए कहा था। करिश्मा कपूर ने कहा था- मेरा देवर मुझे हर वक्त घूरता रहता था। वो मुझ पर नजर रखता था ताकि मैं घर से बाहर न निकल सकूं। मैं उसकी इस गंदी हरकत से परेशान हो गई थी। मुझे शर्म आने लगी थी।

प्रेग्नेंसी में भी सास ने मारी थी लात

करिश्मा कपूर ने आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने दावा किया था प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें उनकी सास ने धक्का दिया था और थप्पड़ भी मारे थे, जिससे उन्हें चोट आई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने बच्चों के लिए ये रिश्ता निभाने की कोशिश की थी।

बच्चों के बाद भी नहीं सुधरे हालात

करिश्मा कपूर दो बच्चों, (बेटी समायरा और बेटा कियान) की मां बनीं लेकिन इसके बाद भी रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ। उन पर अत्याचार जारी रहा। ऐसे में वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थीं।

शादी के 13 साल बाद हुआ तलाक

शादी के 13 साल बाद करिश्मा कपूर ने हिम्मत जुटाकर तलाक का फैसला लिया था। कोर्ट में उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का कानूनी तौर पर अलगाव हुआ।

तलाक में मिली एलिमनी और बच्चों की जिम्मेदारी

तलाक के बाद करिश्मा कपूर को एलिमनी के रूप में भारी भरकम 70 करोड़ रुपए मिले थे। इसके अलावा बच्चों के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड, संजय कपूर के पिता का एक घर और बच्चों की पढ़ाई व अन्य खर्चों के लिए नियमित आर्थिक सहायता दी गई थी।

जून 2025 में हुआ संजय कपूर का निधन

-इस पूरे विवादित रिश्ते के बाद जून 2025 में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया। उनके जाने के साथ ही करिश्मा की जिंदगी का एक बेहद दर्दनाक अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया।

-आज करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ एक सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। उन्होंने दर्द, अपमान और संघर्ष के बावजूद खुद को संभाला और साबित किया कि हर महिला में मुश्किल हालात से बाहर निकलने की ताकत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+