अक्षय खन्ना के करीब आ गई थीं करिश्मा कपूर, बनाना चाहती थीं पति लेकिन किस्मत में लिखा था कुछ और
Karisma Kapoor and Akshaye Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया था। करिश्मा कपूर ने बड़े-बड़े एक्टरों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक समय था जब वह बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थी।
टूट गई थी करिश्मा-अभिषेक की सगाई
इस शादी को लेकर कपूर खानदान और बच्चन परिवार दोनों काफी खुश थे। लेकिन फिर अचानक ही कुछ ऐसा हुआ कि ये शादी नहीं हो पाई। यहां तक कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई तक टूट गई थी।

2003 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से की थी शादी
इसके बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर शादी कर ली थी। ये शादी इंडस्ट्री में उन दिनों होनेवाली सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। करिश्मा और संजय ने 29 सितंबर 2003 को एक गुरुद्वारे में हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी।
करिश्मा और संजय की शादी बेहद ग्लैमरस थी
-संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने गुरुद्वारे में फेरे लिए, उसके बाद करिश्मा के पैतृक घर, मुंबई में कृष्णा राज बंगले में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जाता है कि करिश्मा और संजय की शादी बेहद ग्लैमरस थी जिसमें फिल्म इंडस्ट्री, पॉलिटिक्स और बिजनेस के क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।
-करिश्मा कपूर और संजय कपूर को शादी की बधाई देने के लिए कई नामचीन सितारे पार्टी में पहुंचे थे जिनमें एक्ट्रेस के सबसे खास दोस्त अक्षय खन्ना भी थे। आपको बता दें कि एक समय पर अक्षय खन्ना एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को अपनी दुल्हन बनाना चाहते थे, वहीं उनकी शादी में पहुंचकर उन्होंने उनके अच्छे भविष्य के लिए उन्हें विश भी किया था।
अक्षय खन्ना ने दुल्हन बनी करिश्मा का चूमा था हाथ
-इस शादी में सलमान खान, गोविंदा, अमरीश पुरी, विवेक ओबेरॉय, तब्बू, राजेश खन्ना, प्रेम चोपड़ा जैसे कई बड़े-बड़े कलाकार पहुंचे थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी की कुछ पुरानी झलकियों में अक्षय खन्ना इस पार्टी में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान गुलाबी लहंगे में सजी करिश्मा कपूर को शादी की बधाई देने पहुंचे अक्षय खन्ना को दुल्हन का हाथ चूमते हुए देखा गया था।
-करिश्मा और संजय से मिलते ही अक्षय खन्ना ने काफी खुश होकर उनका अभिवादन किया था और करिश्मा का हाथ चूमा था। आपको बता दें कि अक्षय खन्ना के साथ उनके भाई राहुल खन्ना और उनकी मां गीतांजलि खन्ना भी शादी में मौजूद थीं। अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। करिश्मा अपेन को-एक्टर अक्षय खन्ना को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानती थीं।
करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना का रिलेशन
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा कपूर की शादी बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना से भी होने वाली थी। करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर खुद बेटी का रिश्ता लेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना के घर पर गए थे।
अक्षय खन्ना को दामाद बनाना चाहते थे रणधीर कपूर
जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर की मां बबीता को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। उन्हें अक्षय खन्ना पसंद नहीं थे। ऐसे में वह इस शादी को लेकर खुश नहीं थीं, जिसके बाद ये रिश्ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था। कहते हैं कि रणधीर कपूर एक समय पर अक्षय खन्ना को कपूर परिवार का दामाद बनाना चाहते थे। वह विनोद खन्ना के घर बेटी करिश्मा का रिश्ता भी लेकर पहुंचे थे।
अक्षय खन्ना ने करिश्मा को दिया था सहारा
कहा जाता है कि अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद करिश्मा कपूर काफी दर्द से गुजर रही थीं। उसी समय वह अक्षय खन्ना के करीब आ गई थीं। उस दौरान उन्हें अक्षय खन्ना एक बड़े सहारे के रूप में मिले थे। दुख और दर्द के उस मोड़ पर करिश्मा कपूर को अक्षय खन्ना से जो सहारा मिला था, वह उन्हें उनके करीब ले आया था।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर का फोटोशूट
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर ने साथ में एक फोटोशूट भी करवाया था। इस फोटोशूट में करिश्मा और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी जिसने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर को अक्षय खन्ना काफी पसंद थे। यही वजह थी कि वह अक्षय और करिश्मा की शादी करवाना चाहते थे।
विनोद खन्ना के घर पहुंचे थे रणधीर कपूर
इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए रणधीर कपूर खुद अक्षय खन्ना के घर अपनी बेटी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे। इससे पहले की इन दोनों की शादी हो पाती, करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। बबीता चाहती थीं कि करिश्मा अपने करियर के पीक पर हैं तो वह अपने काम पर ही फोकस करें और उस समय शादी न करें। इसी के चलते अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी नहीं हो पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications