'करिश्मा कपूर को खूब पीटा', संजय कपूर की मौत के बाद मां रानी कपूर का ऐसा सच आया सामने
Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत को 2 महीने हो चुके हैं और इसी बीच इस मामले में में कई तरह के नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं संजय कपूर की मां ने अपने बेटे की मौत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
बेटे की मौत को लेकर मां रानी कपूर का बड़ा बयान
आपको बता दें कि संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर ने बेटे की मौत को संदेहजनक बताया है। ऐसे में रानी कपूर ने बेटे संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार और सेबी को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की है।

रानी कपूर ने कंपनी को लिखा है लेटर
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर ने हाल ही में परिवार के स्वामित्व वाली सोना कॉमस्टार कंपनी की वार्षिक आम बैठक से पहले, 'बंद दरवाजों के पीछे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया' और 'जीवित रहने के लिए कुछ चुनिंदा लोगों की दया पर छोड़ दिया गया जैसे आरोप लगाते हुए एक बड़ा लेटर लिखा है।
बेटे की मौत को 'स्वाभाविक नहीं' बताया
संजय कपूर की मौत के एक महीने बाद संजय की मां रानी कपूर ने कंपनी सोना कॉमस्टार और SEBI को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बेटे की मौत को 'स्वाभाविक नहीं' बताया है। उनका कहना है कि जो कारण सामने आया है उससे कहीं ज्यादा कुछ छिपा हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने बहू प्रिया सचदेव पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं।
करिश्मा कपूर ने सास पर लगाए थे ऐसे आरोप
-आपको बता दें कि संजय कपूर की एक्स पत्नी करिश्मा कपूर ने तलाक लेते समय अपनी सास रानी कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। संजय कपूर की मौत के बाद रानी कपूर पर लगे ये आरोप एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।
-जानकारी के अनुसार संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने तलाक लेने से पहले एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने संजय कपूर और उनकी मां यानी अपनी सास रानी सुरिंदर कपूर पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था। करिश्मा कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी सास ने उनके साथ तब मारपीट की थी जब वह प्रेग्नेंट थीं।
-सिर्फ इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर ने कहा था कि उनकी सास और पति संजय ने उनसे ज्यादा से ज्यादा दहेज लाने के लिए कहा था। करिश्मा कपूर के अनुसार वह उनसे पैसे देने के लिए कहते थे। करिश्मा ने अपने पति और सास पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया था।
बच्चे की डिलीवरी के बाद संजय ने अपनी मां से कही थी ऐसी बात
-करिश्मा कपूर ने अपने उस पुराने इंटरव्यू में कहा था कि बच्चे की डिलीवरी के बाद जब वह अपने सास के गिफ्ट किए हुए कपड़ों में फिट नहीं आ रही थीं तो उनके पति संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा था।
-करिश्मा के अनुसार संजय ने अपनी मां से कहा था- कपड़े नहीं पहन पा रही है तो आप इसे थप्पड़ क्यों नहीं मार रही हैं। 'करिश्मा को थप्पड़ मारती क्यों नहीं हो?' करिश्मा कपूर का साफ कहना था कि संजय कपूर ने उनसे शादी सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड में शोहरत पाने के लिए की थी।
-करिश्मा के अनुसार संजय को ये साफ पता था कि वह उस समय की एक सुपरहिट एक्ट्रेस थीं, ऐसे में संजय भी उस ग्लैमर वर्ल्ड में अपने आप नजर आने लगेंगे। उनकी पब्लिसिटी होने लगेगी। उनका नाम पॉपुलर होगा।
बहू प्रिया सचदेव को लेकर कही जा रही ऐसी बात
-संजय कपूर की मौत के एक महीने बाद अब उनकी मां रानी कपूर अपनी बहू प्रिया सचदेव पर भी कई तरह के आरोप लगा रही है। रानी कपूर के अनुसार संजय की मौत के बाद उनकी कंपनी का एक बड़ा हिस्सा उन्हें बिना बताए प्रिया सचदेव को दे दिया गया है। साथ ही वह प्रिया सचदेव के सोना कॉमस्टार का नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (NED) बनने को लेकर भी खुश नहीं हैं।
-संजय कपूर की मां का कहना है कि बेटे की मौत के एक महीने से अंदर ही उनसे जबरन कई कागजों पर साइन करा लिए गए हैं। इन कागजों के बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने कंपनी को इस बारे में सही से जांच करने के लिए गुजारिश की है।












Click it and Unblock the Notifications