5वीं पास हैं करिश्मा कपूर, संजय कपूर ने लंदन से की थी पढ़ाई, कौन कितना पढ़ा और कैसे की कमाई?

Karisma Kapur and Sunjay Kapur Education: बॉलीवुड की फेमस हीरोइन रह चुकीं करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर पिछले कुछ दिनों से खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल गत 12 जून 2025 को संजय कपूर की इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए निधन हो गया था।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन
संजय कपूर के यूं अचानक चले जाने से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 53 साल के संजय कपूर पोलो खेलते समय गलती से एक मधुमक्खी निगल गए थे। उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

karisma kapoor

2003 में हुई थी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी

इसके बाद से ही लोग संजय कपूर और उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर को लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी, लेकिन ये जिंदगी उनके लिए दर्दनाक बन गई थी।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की कमाई और पढ़ाई

-कहा जाता है कि हनीमून पर ही करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी। इसी बीच करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी और तलाक से लेकर उन दोनों की संपत्ति और एजुकेशन को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

-आपको बता दें कि संजय कपूर जहां दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन थे, वहीं करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन थीं। हालांकि दोनों की पढ़ाई और करियर में जमीन-आसमान का अंतर है।

संजय कपूर की पढ़ाई, करियर और कुल संपत्ति

-संजय कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई उत्तराखंड और मुंबई से पूरी की थी। उन्होंने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री ली थी। इसके अलावा उन्होंने लंदन से कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी और एचआर में बीबीए किया था।

-संजय कपूर ने एमआईटी (MIT) और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से प्रेस्टीजियस एग्जीक्यूटिव कोर्स भी किया था। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ पारिवारिक कंपनी का कार्यभार संभाला था।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रुपये (करीब 4 बिलियन डॉलर) बताया गया है।

-फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की निधन के समय कुल नेट वर्थ 1.2 बिलियन (10,300 करोड़ रुपये) थी। वहीं साल 2022 और 2024 में उनकी संपत्ति तकरीबन 1.6 बिलियन (13,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी।

करिश्मा कपूर की पढ़ाई, करियर और कुल संपत्ति

-करिश्मा कपूर ने कई बड़े एक्टरों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मों से दूर हो गई हैं लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ काफी सक्सेसफुल रही है। करिश्मा कपूर ने लोगों के दिलों पर राज किया है।

-आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने 5वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। करिश्मा कपूर मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल में पढ़ती थीं। परिवार की मानों तो उनका पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था। वहीं साल 1988 में उन्होंने अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पढ़ाई छोड़कर ग्लैमर वर्ल्ड का रुख कर लिया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपए के आसपास है। उन्होंने अपनी काफी संपत्ति स्मार्ट शेयर इन्वेस्टमेंट, शेयर होल्डिंग और प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट कर कमाई है। करिश्मा कपूर फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन वह वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। वह एक विज्ञापन के लिए 1.5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

-करिश्मा कपूर के दिल्ली में कई रेस्तरां (फैट कपूर बर्गर चेन) चलते हैं। करिश्मा कपूर के पास एक फुटबॉल टीम, 'मुंबई एंजल्स' भी है। करिश्मा ने अपने ही ब्रांड की एक वोडका (प्योर वंडरकपूर- इंडिया) को भी लॉन्च किया है और उनकी एक फैशन लाइन भी है जिसका नाम 'करिश्मा कपूर सिडक्शन' है। इन सभी चीजों से करिश्मा कपूर को करोड़ों की कमाई होती है।

-जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि करिश्मा कपूर की कम पढ़ाई की वजह से ही जया बच्चन ने उन्हें अपने परिवार की बहू नहीं बनाया था। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक बच्चन दामाद के रूप में बिल्कुल पसंद नहीं थे। बबीता को अभिषेक बच्चन की कम कमाई से परेशानी थी। ऐसे में उन्होंने ये सगाई तोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+