'इस आदमी ने उनके के साथ...' करिश्मा तन्ना ने दलजीत कौर के निखिल पटेल पर निकाली भड़ास, खोला कच्चा चिट्ठा

Dalljiet Kaur And Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल ही निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी लेकिन दस महीने बाद ही अलग होने की खबरें सामने आने लगी।

दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। वहीं निखिल पटेल ने इन आरोपों को खारिज किया जिसके बाद दलजीत कौर ने अब कानून का सहारा लिया है। वहीं दलजीत कौर के साथ काम कर चुकीं करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के पति निखिल पटेल पर भड़ास निकाली थी।

Dalljiet Kaur

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दलजीत कौर के पति निखिल पटेल पर धोखा देने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था!!!! मेरा पूरा सपोर्ट मेरी सबसे प्यारी दोस्त दलजीत कौर के साथ है। इस आदमी ने उसके साथ गलत किया है और मैं आखिर तक उसके साथ खड़ी रहूंगी। मजबूत महिलाएं बदला नहीं लेतीं, वे आगे बढ़ती हैं और कर्म को काम करने देती हैं।'

करिश्मा तन्ना का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। वहीं दलजीत कौर ने भी एक्ट्रेस की स्टोरी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया। दलजीत कौर ने कैप्शन पर लिखा, 'एक दिन ऐसा आएगा केटी। शुक्रिया!' हालांकि कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया से दलजीत ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

फिलहाल दलजीत कौर इन दिनों केन्या गई हुईं हैं। जहां उन्होंने अपने पति निखिल पटेल के खिलाफ अदालत में केस दर्ज किया है। निखिल पटेल ने कुछ समय पहले दलजीत कौर को नोटिस भेजते हुए अपना सारा सामान केन्या से लेकर जाने के लिए भी कहा था। खैर अब जिस तरह से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि दलजीत जल्द ही निखिल को तलाक दे सकती हैं। बता दें कि, दलजीत इस साल जनवरी 2024 में ही केन्या से अपने बेटे के साथ वापस लौट गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+