एक दूजे का हाथ थामे दिखे मलाइका-अरबाज, सलमान-विवेक भी दिखे साथ, वायरल हुई करिश्मा कपूर की शादी की VIDEO

Karishma Kapoor Marriage Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक वक्त था जब इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने लगभग हर एक्टर के साथ काम किया है। इसके बाद साल 2003 में करिश्मा की संजय कपूर से शादी हो गई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।

करिश्मा कपूर की बिजनसमैन संजय कपूर से ग्रैंड शादी हुई थी। जिसमें की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। अब एक्ट्रेस की शादी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें यंग चंकी पांडे, श्रीदेवी और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर, अमरीश पुरी और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे तमाम बड़े सितारों को एकसाथ देखा जा सकता है।

Karishma Kapoor

हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो में सलमान खान और विवेक ओबेरॉय एकसाथ एक छत के नीचे नजर आए। वहीं मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा श्रीदेवी मेंहदी लगवाते हुए नजर आईं। दूसरी तरफ सलमान खान अपने करीबी दोस्त गोविंदा को गले लगाते हुए दिखे। करिश्मा कपूर की शादी का ये पुराना वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में हैं।

बता दें कि, करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। कुछ समय बाद दोनों के बीच कड़वाहट आने लगी थी और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। दरअसल, करिश्मा ने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस का कहना था कि संजय शादी के बाद उनकी मारते-पीटते थे।

करिश्मा और संजय के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम कियान और समायरा है। संजय से तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने फिर कभी शादी नहीं की वह आज भी सिंगल हैं। लेकिन संजय को फिर से प्यार हो गया और उन्होंने प्रिया सचदेव से पिछले साल 2023 में शादी कर ली थी। हालांकि करिश्मा और संजय आज भी कई बार साथ नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+