अचानक किसपर और क्यों भड़क उठीं करिश्मा कपूर? सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के आने वाले एपिसोड में फिल्ममेकर साजिद खान शो को और भी मजेदार बनाने के लिए आ रहे हैं। हालांकि इस बीच करिश्मा कपूर से जुडी एक चौंकाने वाली घटना भी सामने आ रही है। करिश्मा कपूर शो के एक कंटेस्टेंट की हरकत पर इतनी भड़क गईं कि अचानक से ही सेट छोड़कर चली गईं। क्या है पूरा मामला, चलिये जानते हैं।

इस वीकेंड के एपिसोड की थीम 'एक्सचेंज ऑफ़ द बेस्ट' है। इस बीच कंटेस्टेंट नेक्स्टियन के सेक्सुअल डांस वीडियो का एक प्रोमो जारी किया गया है। साजिद खान ने इस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की वहीं करिश्मा कपूर इस परफॉर्मेंस से काफी नाराज दिखीं। खुलेतौर पर करिश्मा ने इस परफॉर्मेंस पर नाराजगी जाहिर की और सीधे कहा कि उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Karishma Kapoor

करिश्मा का रिएक्शन
साजिद खान ने करिश्मा को शांत करने की काफी कोशिश की मगर करिश्मा गुस्से में उठकर बाहर चली गईं। इससे सेट पर जज समेत सारे लोग काफी शॉक्ड रह गए। इस घटना ने एक सवाल लोगों के मन में खड़ा कर दिया कि क्या करिश्मा कपूर वाकई परेशान थीं या फिर ये नेक्स्टियन को लेकर एक सस्पेंस था।

करिश्मा की इस हरकत से नेक्स्टियन दुखी नजर आए। शो से उनके अचानक चले जाने से बाकी जज भी उतने ही हैरान थे। खैर... करिश्मा के इस कदम के पीछे की असली वजह तो एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद ही पता चलेगी।

करिश्मा और नेक्स्टियन का रिश्ता
ये बात तो सभी बखूबी जानते हैं कि नेक्स्टियन शो में करिश्मा कपूर के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक है। वे अक्सर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करतीं रही हैं और उन्हें काफी टैलेंटेड भी मानती रही हैं। मगर ऐसे में ये उनकी प्रतिक्रिया को और भी दिलचस्प बनाता है और फैंस को यह जानने के लिये काफी एक्साइटेड कर देता है कि एपिसोड के दौरान असल में क्या हुआ था।

फैंस बेसब्री से टेलीकास्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वे सोच रहे हैं कि करिश्मा के रिएक्शन में जो दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा कुछ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+