डिप्रेशन में चली गई थीं करीना कपूर, इस फिल्म ने हिला के रख दी थी उनकी जिंदगी

Kareena Kapoor Depression: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को आखिरी बार फिल्म 'क्रू' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। करीना कपूर अपने फिल्मी करियर के साथ साथ अपने बच्चों की परवरिश को लेकर भी काफी बिजी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार को भी पूरा टाइम देते नजर आती हैं।

साल 2000 में करीना कपूर ने की थी बॉलीवुड में एंट्री
करीना कपूर खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे। इसी फिल्म से अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

kareena kapoor khan

यादगार रही फिल्म 'जब वी मेट'
करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी सबसे ज्यादा यादगार फिल्म 'जब वी मेट' रही है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी।

करीना कपूर का डिप्रेशन
करीना कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर नजर आए थे जो एक समय पर एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड भी थे। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय से करीना ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की सफलता ने उन्हें डिप्रेशन में डाल दिया था।

करीना कपूर ने बनाया था जीरो फिगर
फिल्म 'जब वी मेट' के कुछ महीने बाद ही करीना कपूर खान की 'टशन' मूवी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आए थे। करीन कपूर ने दोनों फिल्म की शूटिंग लगभग एक ही समय पर की थी। 'टशन' मूवी के लिए करीना कपूर खान ने अपना जीरो फिगर बनाया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी।

'टशन' के फ्लॉप होने के बाद परेशान हो गई थीं करीना
करीना कपूर को लगा था कि फिल्म 'टशन' उनके करियर की सुपरहिट मूवी साबित होगी लेकिन ये फ्लॉप हो गई थी जिससे उन्हें तगड़ा झटका लगा था। इस फिल्म के बाद ही करीना डिप्रेशन में चली गई थीं। वह अपने करियर को लेकर काफी परेशान रहने लगी थीं। इस डिप्रेशन से रिकवर करने के लिए उन्हें 6 महीने लग गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+