'अब सैफ...' फैमिली के बाद अब करियर पर फोकस करेंगी करीना कपूर, बच्चों की परवरिश को लेकर कही ये बात

करीना कपूर का कहना है कि सैफ और वे दोनों ही अपने काम में काफी बिजी हैं और ऐसे में वे हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि पेरेंट्स में से एक हमेशा बच्चों के साथ घर पर ही रहे।

Kareena kapoor: करीना कपूर बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस का लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री ने जिस तरह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच बैलेंस बनाए रखा है, वो अपने आप में किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। फैमली के साथ वक्त बिताने के बाद अब एक्ट्रेस ने अपना फोकस काम पर रखने का फैसला लिया है। वैसे तो करीना अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करती हैं लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह की परवरिश और अपने काम को लेकर कई बातें कही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि सैफ और वे दोनों ही अपने काम में काफी बिजी हैं और ऐसे में वे हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि पेरेंट्स में से एक हमेशा बच्चों के साथ घर पर ही रहे।

काम पर लौटेंगी करीना

काम पर लौटेंगी करीना

पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच तालमेल किस तरह बैठाना है, ये कोई करीना कपूर खान से सीखे। एक्ट्रेस अपने करियर की तरफ तो ध्यान दे ही रही हैं। साथ ही साथ फैमिली के साथ टाइम स्पेंट करना भी नहीं भूलतीं।

'सबसे पहले है परिवार'

'सबसे पहले है परिवार'

हाल ही में एक्ट्रेस को उनके छोटे बेटे जेह के साथ लंदन में स्पॉट किया गया, जहां करीना निर्देशक हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि मेरी प्राथमिकता निश्चित रूप से मेरा परिवार है।

'अब काम का समय या गया है'

'अब काम का समय या गया है'

एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरे बच्चे, मेरा पति, माता-पिता और बहन मेरे लिए सबसे ऊपर हैं अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों बच्चों के पास एक वक्त पर कोई न कोई रहता ही है। सैफ ने आदिपुरुष की शूटिंग खत्म की है। अब मेरा काम करने का वक्त आ गया है।

'सैफ और मैं बारी-बारी से...'

'सैफ और मैं बारी-बारी से...'

एक्ट्रेस ने कहा कि हम बारी-बारी से ऐसा करते रहते हैं। लेकिन मुझे पता है कि ये सब मुश्किल है और मेरे लिए ऐसा करना सबसे कठिन काम है।

बेबो ने जीता फैंस का दिल

बेबो ने जीता फैंस का दिल

करीना कपूर दो दशक से भी ज्यादा वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में चमेली, कभी खुशी कभी गम, जब वी मेट, रावन और हाल ही में लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी आदाकारी से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

"नहीं है कोई पछतावा"

करीना कहती हैं कि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें अपनी प्राथमिकताओं की वजह से अच्छी स्क्रिप्ट्स को भी छोड़ना पड़ जाता है। लेकिन उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि फिर बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल जाता है।

ओटीटी डेब्यू करेंगी करीना

ओटीटी डेब्यू करेंगी करीना

बताते चलें कि करीना कपूर जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी करने जा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस वीरे दी वेडिंग की प्रोड्यूसर रिया कपूर के साथ एक बार फिर नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+