Kareena Kapoor Roza: सैफ से निकाह कर बेबो ने बदला था धर्म? क्या करीना रख रही हैं Ramadan पर रोजा? सच आया सामने
Kareena Kapoor Roza Ramadan Video Viral: बॉलीवुड की चमक-दमक, नवाबी शान और रमजान की रौनक... इन सबके बीच बॉलीवुड सेलेब्स अपने इफ्तार, सहरी और रोजेदारी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन, जब भी करीना कपूर खान और सैफ अली खान का नाम आता है, एक सवाल बार-बार हवा में तैरने लगता है कि क्या करीना ने शादी के लिए धर्म बदल लिया था? और क्या वह रमजान में रोजा रखती हैं?
सोशल मीडिया पर करीना के वायरल एक पुराने वीडियो ने इस बहस को फिर हवा दे दी है। लेकिन हकीकत क्या है? आइए करीना ने क्या कहा था रोजा के बारे में?

एक पुराने इंटरव्यू क्लिप में (जो अब इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से वायरल है), रिपोर्टर ने करीना से पूछा कि क्या वह रमजान में रोजा रखती हैं? कोई प्लान फॉलो कर रही हैं? करीना ने अपने खास 'बेबो' स्टाइल में जवाब देते हुए कहा कि नहीं, मैं 24 घंटे खाती रहती हूं। जब आगे पूछा गया कि क्या इस बार रोजा रख रही हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं किया।

Kareena Kapoor Religion: सैफ से मैरिज के बाद करीना का धर्म क्या?
यह वीडियो रमजान के दौरान फिर से सामने आने से कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई। कई फैंस ने लिखा कि करीना ने कभी इस्लाम कबूल नहीं किया और वे हिंदू धर्म ही मानती हैं। कुछ ने कहा कि ऐसे सवाल अनावश्यक हैं, क्योंकि उनका स्टैंड हमेशा क्लियर रहा है।

Kareena Kapoor Changed Religion: क्या करीना ने शादी के लिए धर्म बदला?
नहीं। करीना कपूर खान हिंदू परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ीं। सैफ अली खान (जो मुस्लिम हैं) से 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बावजूद उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई, जहां दोनों ने अपना-अपना धर्म बनाए रखा। यह रजिस्टर्ड मैरिज थी, जो सैफ के बांद्रा घर पर करीबी परिवार के साथ हुई। बाद में ताज महल होटल (मुंबई), दिल्ली और पाटौदी पैलेस में रिसेप्शन हुए। कोई पारंपरिक निकाह या सात फेरे जैसी भव्य धार्मिक रस्म नहीं थी। यह एक लव मैरिज थी, जिसमें दोनों ने वादे किए।

Saif Ali Khan Religion: सैफ अली खान का स्टैंड क्या?
सैफ अली खान ने कई इंटरव्यू में इस पर साफ बात की है। राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं कभी नहीं चाहूंगा कि वह अपना धर्म बदले। धर्म के साथ यही दिक्कत है... यह धर्म बदलने की उम्मीद करता है। मैं इसमें विश्वास नहीं करता। उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट का समर्थन किया, जो इंटरफेथ मैरिज में धर्म परिवर्तन की जरूरत नहीं रखता।
Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Kids: सैफ अली खान और करीना कपूर के बच्चे कितने?
शादी के बाद दोनों ने दो बेटों को जन्म दिया:
-
तैमूर अली खान (जन्म: 20 दिसंबर 2016)
- जेहांगीर (जेह) अली खान (जन्म: 2021)
दोनों बच्चे सेक्युलर माहौल में पल रहे हैं, जहां दोनों धर्मों का सम्मान है। करीना हमेशा से अपनी इंडिपेंडेंट थिंकिंग के लिए जानी जाती हैं, चाहे फैशन हो या फैमिली वैल्यूज। रमजान मुबारक!












Click it and Unblock the Notifications