खुद को VIP क्यों समझते है Taimur Ali Khan? करीना कपूर से पैप्स को लेकर पूछते हैं ऐसे सवाल, बेबो ने किया खुलासा
Kareena Kapoor And Taimur Ali Khan: बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। करीना एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी मां भी हैं। वह अपने दोनों बच्चों जेह और तैमूर के लिए बिजी शेड्यूल में से टाइम निकाल लेती हैं।
करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान फिलहाल 7 साल के है। लेकिन वह हमेशा से पैप्स के फेवरेट रहे हैँ। वह जब भी अपने माता-पिता सैफ अली खान और करीना के साथ बाहर निकलते हैं तो पैप्स उनकी फोटो क्लिक के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। अब हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि तैमूर पैप्स की फोटो क्लिक करने से खुद को वीआइपी समझते हैं।

करीना कपूर ने फोर्ब्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने बेटे तैमूर अली खान के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पैपराजी के फोटो क्लिक करने पर तैमूर का कैसा रिएक्शन होता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि तैमूर अब इन चीजों के आदि हो चुके हैं। क्योंकि अगर आप उससे कहते हैं कि अपना चेहरा छिपाओ, यह मत करो, वह मत करो मेरे ख्याल से ये थोड़ा ज्यादा हो जाएगा।'
करीना कपूर इस बारे में आगे बात करती हुई कहती हैं कि, 'तैमूर अक्सर मुझसे पूछता रहता है कि मैं क्या वीआइपी हूं। और मैं कहती हूं, 'नहीं, आप नहीं हैं। आपके माता-पिता फेमस हैं इसलिए आपकी फोटो क्लिक की जाती है। अब इन सब बातों को समझने के लिए तैमूर बड़ा हो रहा है और उसे लाइफ में अभी बहुत कुछ करना है।'
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद एक्ट्रेस ने इस साल 2023 में फिल्म जाने जान से ओटीटी में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म फैंस को खास पसंद नहीं आई लेकिन करीना ने अपनी एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' और रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications