Kareena Kapoor MMS Leak: वो कांड जिसके सामने आते ही हिल गया बॉलीवुड, क्या है करीना के प्राइवेट वीडियो का सच?
Kareena Kapoor MMS Leak: इन दिनों सोशल मीडिया पर 19 मिनट 34 सेकंड के एक वीडियो को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। इस वीडियो ने न सिर्फ इंटरनेट पर हलचल मचा दी है बल्कि कई युवाओं और टीनएज यूजर्स के मन में डर भी बैठा दिया है।
MMS लीक होने से बर्बाद हो सकती है जिंदगी
हालांकि इस तरह के प्राइवेट वीडियो का वायरल होना कोई नई बात नहीं है। डिजिटल दौर से पहले भी कई नामचीन सितारे ऐसे विवादों का सामना कर चुके हैं जिन्होंने उनकी निजी जिंदगी को झकझोर कर रख दिया था।

करीना कपूर भी हुई थीं MMS कांड का शिकार
आपको बता दें कि जब इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आज जितना तेज नहीं था, तब भी MMS लीक जैसे मामले सामने आते रहे हैं जो सेलेब्रिटीज के लिए बड़े सिरदर्द बन गए थे। इसी कड़ी में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार करीना कपूर का नाम भी सामने आ चुका है।
शाहिद कपूर के साथ था करीना कपूर का रिलेशन
करीना कपूर ने साल 2000 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शानदार फिल्मों के साथ-साथ करीना कपूर की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। खासतौर पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ उनका रिलेशनशिप लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा था।
करीना कपूर-शाहिद कपूर का लिपलॉक MMS
इसी रिश्ते के दौरान साल 2004 में करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक लिप-लॉक MMS इंटरनेट पर लीक हो गया था। इसे बॉलीवुड का पहला बड़ा MMS कांड माना जाता है। वीडियो सामने आते ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था।
MMS लीक से मची थी इंडस्ट्री में खलबली
-इस विवाद का असर सिर्फ करीना कपूर और शाहिद कपूरतक सीमित नहीं रहा था बल्कि दोनों के परिवार भी इस मामले से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना ने उस दौर में स्टार्स की प्राइवेसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
-शाहिद कपूर ने बाद में एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि इस लीक वीडियो की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहे लगे थे। उन्होंने कहा था कि ये उनकी निजी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था।
फिल्म 'फिदा' के सेट से हुई थी प्यार की शुरुआत
करीना कपूर और शाहिद कपूर की पहली मुलाकात साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिदा' के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि शाहिद कपूर का प्रोफेशनल नेचर और उनका चार्म करीना कपूर को बेहद पसंद आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर ने खुद ही शाहिद कपूर को शादी के लिए प्रपोज किया था।
निजी पलों का वीडियो हुआ था रिकॉर्ड
इसके बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन साल 2007 में उनका ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर के दौरान उनके निजी पलों का वीडियो कुछ युवाओं ने रिकॉर्ड कर लिया था जिसे बाद में इंटरनेट पर लीक कर दिया गया था।
2023 में शाहिद कपूर ने किया था शॉकिंग खुलासा
-साल 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने इस घटना पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उस वक्त उनकी और करीना कपूर की प्राइवेसी बुरी तरह प्रभावित हुई थी और ये अनुभव बेहद तकलीफदेह था।
-कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि ये वीडियो लीक करने में कुछ नाबालिग लड़कों की भूमिका थी और बाद में ये फुटेज एक मीडिया हाउस तक पहुंच गया था।
डिजिटल दौर में बढ़ा प्राइवेसी लीक होने का खतरा
आज के समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया जितना तेज हो चुका है, उसमें एक छोटी-सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी में बड़ा तूफान ला सकती है। पुराने मामलों से ये साफ होता है कि प्राइवेसी की सुरक्षा आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications