'हम बहुत रोए', नए साल के पहले दिन करीना कपूर खान ने ये क्या लिख दिया? इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई सनसनी
Kareena Kapoor Khan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनका परिवार साल 2025 में ऐसे दौर से गुजरा, जिसे वो लोग शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। ये साल उनके लिए सिर्फ चुनौतियों से भरा नहीं रहा बल्कि एक डरावनी घटना ने उनकी जिंदगी को झकझोर कर रख दिया था।
करीना कपूर खान का भावुक पोस्ट
अब जब साल 2025 खत्म हो चुका है, तो करीना कपूर खान ने न्यू ईयर (New Year 2026) के पहले दिन एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने दिल की बातों को लोगों के साथ शेयर किया है। करीना कपूर खान का ये पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीना ने पति सैफ अली खान के साथ शेयर की फोटो
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि बीता साल उनके, उनके बच्चों और पूरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल रहा था।
करीना कपूर ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
-करीना कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- कैसे हम सभी ने साल 2025 को हिम्मत, धैर्य और मुस्कान के साथ पार किया, भले ही हालात कितने भी कठिन क्यों न रहे हों। उन्होंने आगे लिखा है- हम बैठकर सोच रहे हैं कि हम साल के आखिरी दिन तक पहुंच गए हैं। 2025 हमारे लिए आसान नहीं था। हमने सिर ऊंचा रखकर, हंसते हुए और हिम्मत के साथ इसका सामना किया। हम बहुत रोए, हमने प्रार्थना की और आज हम यहां हैं।
-करीना कपूर खान ने लिखा- साल 2025 उन्हें सिखा गया कि इंसान की हिम्मत उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। प्यार हर डर पर भारी पड़ता है और बच्चे हमारी सोच से कहीं ज्यादा बहादुर होते हैं।
साल 2025 में सैफ अली खान पर हुआ था हमला
करीना कपूर के इस भावुक पोस्ट की सबसे बड़ी वजह रही पति सैफ अली खान पर हुआ खतरनाक हमला। आपको बता दें कि 16 जनवरी 2025 की सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक शख्स चोरी के इरादे से घुसा था और सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया था।
सैफ अली खान की स्पाइनल सर्जरी
-हमले में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में 5 घंटे तक सैफ अली खान की स्पाइनल और प्लास्टिक सर्जरी चली थी। डॉक्टर्स ने उनके शरीर से चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा भी निकाला था। इस सर्जरी के बाद एक्टर की हालत स्थिर हुई थी और उन्हें 21 जनवरी 2025 को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
-पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि सैफ अली खान के घर में घुसने वाले शख्स का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद था। वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुआ था लेकिन हालात बेकाबू हो गए और उसने एक्टर पर हमला कर दिया था।
करीना ने फैंस और दोस्तों का जताया आभार
-करीना कपूर खान ने अपने पोस्ट में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जो इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे थे। उन्होंने लिखा- हम अपने फैंस, दोस्तों और सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं और सबसे बढ़कर भगवान का हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हैं।
-करीना कपूर ने आगे लिखा- मैं और सैफ अली खान अब नई ऊर्जा, गहरी कृतज्ञता और अपने काम के लिए अटूट जुनून के साथ साल 2026 में कदम रख रहे हैं। चार दी कला... सभी को नए साल की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications