Jaane Jaan: करीना कपूर खान की ओटीटी फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री देख पकड़ लेंगे माथा
Jaane Jaan Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'जाने जान' में नजर आने वाली हैं। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार था जो कि अब खत्म हो चुका है। खबर है कि करीना कपूर खान की अपकमिंग ओटीटी फिल्म 'जाने जान' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।
करीना कपूर खान की 'जाने जान' का ट्रेलर आउट
लोगों को करीना कपूर की इस नई फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। करीना कपूर खान के साथ इस फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म 'जाने जान' के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। ये फिल्म जापानी मिस्ट्री नोवल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म में करीना कपूर के पति हो जाते हैं गायब
फिल्म 'जाने जान' के ट्रेलर की शुरुआत करीना कपूर खान से ही होती है। इस मूवी में वह माया डिसूजा के रोल में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि माया एक अब्यूसिव रिलेशनशिप में हैं। वहीं उनका पड़ोसी नरेन (जयदीप अहलावत) उनका पीछा करता है। बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। वह माया के मिसिंग हसबैंड की तलाश कर रहे हैं।
21 सितंबर को रिलीज होगी ये फिल्म
जयदीप अहलावत और विजय वर्मा को माया पर शक है लेकिन माया अपने जाल में दोनों को फंसाने की कोशिश करती है। अब देखना है कि कैसे ये सच सामने आएगा। करीना कपूर खान की ये अपकमिंग फिल्म आगामी 21 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जिस दिन ये फिल्म रिलीज हो रही है, उस दिन करीना कपूर खान का जन्मदिन भी है। ऐसे में ये फिल्म करीना कपूर के लिए लकी साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications