करीना कपूर खान करने जा रही हैं ओटीटी डेब्यू, 'जाने जा' का टीजर रिलीज, जानें कब और कहां देखें ये फिल्म

Kareena Kapoor OTT Debut: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के बाद अब करीना कपूर खान जल्द ही ओटीटी में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि अब करीना कपूर खान ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'जाने जा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। आज इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। लोगों को ये टीजर खूब पसंद आ रहा है।

ओटीटी फिल्म 'जाने जा' का ट्रेलर रिलीज
करीना कपूर खान की अपकमिंग ओटीटी फिल्म 'जाने जा' का टीजर रिलीज होने के साथ-साथ इस मूवी के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ-साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हो रहा है।

Kareena Kapoor

21 सितंबर को रिलीज होगी ये फिल्म
नेटफ्लिक्स इंडिया ने आज यानी 25 अगस्त 2023 को करीना कपूर की अपकमिंग थ्रिलर मूवी 'जाने जा' का टीजर और रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ये फिल्म जापानी ऑथर कीगो हीगासिन के बेस्टसेलिंग थ्रिलर नॉवेल 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का ऑफिशियल हिंदी अडेप्टेशन है। ये फिल्म आगामी 21 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

करीना कपूर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान को आखिरी बार साल 2022 में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ देखा गया था। हालांकि इस साल वह दो फिल्मों में नजर आएंगी। एक 'जाने जा' और दूसरी 'द बकिंगहम मर्ड्स'। इसके अलावा वह फिल्म 'द क्रू' में भी दिखाई देंगी जो साल 2024 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+