सलमान खान को करीना कपूर ने दिया था धोखा, फाड़ दी थी तस्वीर और किया था ऐसा काम

Salman Khan and Kareena Kapoor: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमना खान ने कपूर खानदान की दोनों बेटियों यानी करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ फिल्मों में काम किया है। सलमान खान ने करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन पर जमकर रोमांस भी किया है।

सलमान खान पर फिदा थीं करीना कपूर
करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। वह तो सलमान खान पर फिदा थी और उन्होंने एक्टर की फोटो घरवालों से छुपाकर अपने बाथरूम में लगा रखी थी। लेकिन एक बार करीना कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उन्होंने सलमान खान के उस पोस्टर को हटा दिया था।

Kareena Kapoor

करीना के बाथरूम में सलमान का पोस्टर
वहीं सलमान खान ने टीवी के रिएलिटी शो दस का दम होस्ट करते हुए बताया था कि करीना कपूर उन पर फिदा थीं लेकिन एक समय ऐसा आया जब करीने ने अपने बाथरूम में लगे मेरे पोस्टर को हटाकर राहुल रॉय का पोस्टर वहां पर लगा दिया था।

पहली फिल्म से ही सलमान खान बन गए थे स्टार
सलमान खान के इस रिएलिटी शो में कपूर खानदान की दोनों बहनें यानी करिश्मा और करीना कपूर पहुंची थीं। सलमान खान ने बताया कि उनके पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होते ही वह रातोंरात स्टार बन गए थे और लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं। हर तरफ उनके चर्चे होने लगे थे।

करिश्मा कपूर ने खोला था करीना का राज
शो में सलमान खान ने बताया था- मैं करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'निश्चय' पर काम कर रहा था। उस समय करिश्मा ने मुझे बताया था कि उनकी बहन करीना कपूर मुझ पर फिदा है और उन्होंने मेरा पोस्टर अपने बाथरूम में लगा रखा है। मुझे ये सुनकर बहुत अच्छा लगा था। लेकिन कुछ दिन बाद ही फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी और उस मूवी के रिलीज होते ही राहुल रॉय हर तरफ छा गए थे।

सलमान को हटाकर राहुल रॉय को दी थी जगह
लड़कियां राहुल रॉय पर जान छिड़कने लगी थीं। वहीं करीना की भी 'आशिकी' फिल्म को देखकर पसंद बदल गई और उन्होंने सलमान खान का पोस्टर हटाकर उसकी जगह राहुल रॉय का पोस्टर लगा दिया था। आशिकी फिल्म आने के बाद करीना कपूर सलमना खान को भूलकर राहुल रॉय को पसंद करने लगी थीं।

सलमान खान और करीना कपूर की फिल्में
आपको बता दें कि सलमान खान एक्ट्रेस करीना कपूर को अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं। ये बात करिश्मा कपूर ने एक इंयरव्यू के दौराना बताई थी। जानकारी के अनुसार सलमान खान ने करीना कपूर के साथ 'बॉडीगार्ड', 'क्योंकि', 'बजरंगी भाईजान' और 'मिस्टर एंड मिसेज खन्ना' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+