करीना कपूर की 7 सुपर फ्लॉप फिल्में, जिन्हें एक बार देखते ही आप अपना माथा पकड़ लेंगे
Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म द बकिंघम मर्डर्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
वहीं आज यानी 21 सितंबर को करीना कपूर अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इसके साथ ही करीना कपूर को इस इंडस्ट्री में 24 साल भी पूरे हो चुके हैं। इन सालों में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन कुछ फ्लॉप फिल्में भी उनके करियर में शामिल है। ये एक्ट्रेस की कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें अगर आप एक बार देख लेंगे तो फिर कभी नहीं देखना चाहेंगे।

खुशी
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'खुशी' में करीना कपूर और फरदीन खान ने काम किया था। ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर करीना कपूर की एक्टिंग तक बहुत ही बेकार थी। फिलहाल ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।
टशन
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, करीना कपूर, अनिल कपूर और अक्षय कुमार जैसे कलाकार एकसाथ नजर आए थे। ये फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई थी। फिलहाल इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कम्बख्त इश्क
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'कम्बख्त इश्क' एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी नजर आई थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
मिस्टर एंड मिसेज खन्ना
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खन्ना' सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और सोहेल खान ने साथ में काम किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
मिलेंगे-मिलेंगे
साल 2010 में रिलीज हुई सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिलेंगे-मिलेंगे' में शाहिद कपूर और करीना कपूर नजर आए थ। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। फिलहाल इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
एक मैं और एक तू
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक मैं और एक तू' फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें करीना कपूर और इमरान खान लीड रोल में नजर आए थे। फिलहाल ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
गोरी तेरे प्यार में
साल 2013 में रिलीज हुई पुनित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में इमरान खान और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे और इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications