बच्चे से दूर नहीं रह पा रहे करण मेहरा, बोले- " बेटे की कस्टडी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं"

करण मेहरा और निशा रावल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया के सामने करण मेहरा ने साफ कहा कि वह अपने बेटे के लिए तब तक लड़ेंगे जब तक उन्हें कस्टडी नहीं मिल जाती।

मुबंई, 6 अगस्त: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के स्टार नैतिक यानी करण मेहरा ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड निशा रावल से शादी की थी। कपल गोल्स देने वाला ये कपल इस मोड़ पर आ जाएगा इसका अंदाजा खुद उन्हें भी नहीं था। पिछले साल ही निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे जिसके बाद से दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में करण मेहरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने निशा रावल पर जमकर आरोप लगाए।

करण मेहरा का दावा

करण मेहरा का दावा

करण मेहरा पर निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे जिसके कारण उन्हें कईं समय तक जेल में बंद रहना पड़ा। जेल से बाहर आने के बाद करण मेहरा को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। निशा ने उनको बेटे से भी दूर रखा है और करण मेहरा का दावा है कि वह उन्हें बेटे से मिलने नहीं देतीं। अब वह लगातार अपने बेटे की कस्टडी की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी को लेकर करण मेहरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया है कि वह अब बेटे की कस्टडी लेने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।

'मुझे अब अपने बेटे की चिंता होने लगी है'

'मुझे अब अपने बेटे की चिंता होने लगी है'

करण मेहरा ने निशा रावल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि,'निशा रावल ने मुझे 14 महीनों से मेरे बेटे को मुझसे दूर रखा है। मैं लंबे समय से अपने बेटे से मिल नहीं पाया हूं। वो मुझे मेरे बेटे से फोन पर भी बात नहीं करने देती। मुझे अब अपने बेटे की चिंता होने लगी है'।

'मैं अपने बेटे के लिए तब तक लड़ूंगा जब तक..'

'मैं अपने बेटे के लिए तब तक लड़ूंगा जब तक..'

करण ने आगे कहा, "हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बने हैं, क्योंकि पहले महिलाओं को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता था। लेकिन किसी को भी इन कानूनों का फायदा नहीं उठाना चाहिए। मैं आखिरी बार अपने बेटे से नवंबर में मिला था। मैं अपने बेटे के लिए तब तक लड़ूंगा जब तक मुझे उसकी कस्टडी नहीं मिल जाती"।

करण मेहरा का निशा पर आरोप

करण मेहरा का निशा पर आरोप

करण ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में निशा पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि निशा अपने 14 साल के भाई रोहित सेठिया के साथ रिश्ते में है, जो लखनऊ से है। करण ने कहा, 'निशा मेरे घर में एक और आदमी के साथ रह रही है। हमने अदालत में सबूत पेश किए हैं और इसलिए मैं आज यहां बात कर रहा हूं। निशा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। रोहित सेठिया उनके 14 साल के मुहबोला भाई हैं। तब मेरे पास सबूत नहीं थे, इसलिए मैंने कुछ नहीं कहा।"

करण मेहरा को मिली जान से मारने की धमकी

करण ने यह भी कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें अज्ञात नंबरों से प्राप्त किया। रोहित सेठिया ने मुझे डराने के लिए कुछ लोगों को फोन किया और वे मेरे बैंकरों से बात करने लगे। मेरे बैंकरों से बात करने वाले वे कौन होते हैं? घर मेरा है, कार मेरी है, दखल देने वाले कौन होते हैं? मेरे पास हर बात का सबूत है। मैंने कोर्ट में 1400 पेज का सबूत पेश किया है'।

निशा ने करण पर लगाए थे आरोप

निशा ने करण पर लगाए थे आरोप

टीवी इंडस्ट्री को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब लव बर्ड्स निशा रावल और करण मेहरा के बीच तालाक की नौबत आ गई थी। निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद करण को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उनको जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया था। तभी से निशा अपने 4 साल के बेटे के साथ अलग रह रही हैं और करण मेहरा लगातार अपने बेटे की कस्टडी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+