प्लेन में सेक्स करते पकड़े गए करण जौहर, फिर जो हुआ... प्रोड्यूसर ने सबके सामने खोला ये राज

इस बार कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में खुद करण जौहर ने प्लेन में सेक्स को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में सुनकर फैंस भी हक्के-बक्के रह गए।

मुंबई, 1 सितंबर: करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' में सिर्फ स्टार्स से जुड़े राज का ही खुलासा नहीं होता, बल्कि खुद करण के बारे में शॉकिंग खुलासे सामने आते हैं। ठीक ऐसा ही इस बार भी हुआ। जब इस बार के एपिसोड में खुद करण जौहर ने प्लेन में सेक्स को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में सुनकर फैंस भी हक्के-बक्के रह गए। करण ने अपना ये कांड पहली बार पब्लिकली बताया। उन्होंने अपने इस कांड का खुलासा करते हुए ये भी बताया कि कैसे उनके लिए ये सिचुएशन अजीब सी हो गई थी।

करण का शॉकिंग खुलासा

करण का शॉकिंग खुलासा

करण जौहर के शो में अकसर सेलेब्रिटीज को लेकर ही खुलासे होते हैं। लेकिन इस बार जब टाइगर श्रॉफ और क्रीति सेनन गेस्ट बनकर आए, तो रेपिड फायर राउंड में करण जौहर ने खुद को लेकर ही बेहद शॉकिंग खुलासा कर डाला।

टाइगर से पूछा ऐसा सवाल

टाइगर से पूछा ऐसा सवाल

करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ से पूछा कि ऐसी अजीब जगह जहां उन्होंने रिलेशन बनाया हो। करण का ये सवाल सुनकर टाइगर बोले कि मैं नहीं सोचता कि ये अजीब है लेकिन हवा की ऊंचाइयों में ऐसा करना काफी मजेदार होता है।

ये क्या बोल गए करण?

ये क्या बोल गए करण?

टाइगर का जवाब सुनकर करण बोल पड़े ओह माइल हाई क्लब। तुम भी मेंबर हो। पता नहीं लोग कैसे कर लेते हैं। हम इस बारे में शो के बाद बात करेंगे। मैंने अच्छी कोशिश की है। लेकिन मैं भारी हूं और लू इतना बड़ा नहीं था। मेरी किस्मत ऐसी थी कि मैं लगभग पकड़ा ही गया था। इसके बाद बहुत अजीब स्थिति बन गई थी।

कृति सेनन से भी पूछे सवाल

कृति सेनन से भी पूछे सवाल

बताते चलें कि इस बार शो में करण जौहर ने क्रीति सेनन से भी रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए, जिनका जवाब देना एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल हो गया। कृति सेनन से सवाल पूछा गया कि वे किन एक्टर्स को डेट करना और नहीं करना चाहेंगी और क्यों? उन्होंने दोनों ही जवाब में टाइगर श्रॉफ का नाम लिया। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन को भी डेट ना करने की बात कही।

पर्सनल लाइफ पर क्या बोले करण?

पर्सनल लाइफ पर क्या बोले करण?

इस साल की शुरुआत में फिल्म कंपेनियन को करण ने बताया कि काश मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे पाता। मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा किया। एक पेरेंट होने के नाते, मैं काफी संतुष्ट महसूस करता हूं। भगवान का धन्यवाद करता हूं कि मैंने ये कदम उठाया। लेकिन मैंने ये कदम काफी देरी से उठाया।

जल्द आएगी ये फिल्म

जल्द आएगी ये फिल्म

कॉफी विद करण के अलावा करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में शबाना आजमी, जया बच्चन, धर्मेंद्र, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं। ये फिल्म 10 फरवरी साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+