आलिया भट्ट के साथ शराब के नशे में की ऐसी हरकत, करण जौहर का शॉकिंग खुलासा सुन रह जाएंगे हैरान
करण जौहर ने बताया कि उन्होंने और आलिया भट्ट ने एक बार शराब के नशे में विक्की कौशल को फोन कर दिया था।
मुंबई, 18 अगस्त: करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के अगले एपिसोड का प्रोमो फैंस के सामने है। हर एपिसोड की तरह इस बार भी करण कुछ शॉकिंग खुलासों के साथ सामने आ रहे हैं। इस दफा भी करण सेलेब्स के कुछ ऐसे राज पर से पर्दा उठाते नजर आएंगे, जो फैंस के लिए बिल्कुल ही नए हैं। इस कड़ी में आलिया और खुद करण से जुड़ा एक राज इस एपिसोड में खुलता नजर आ रहा है। करण ने बताया कि आलिया भट्ट और उन्होंने शराब के नशे में क्या हरकत की।

पंजाबी मुंडों की होगी एंट्री
बताते चलें कि विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के शो के अगले एपिसोड में साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस दोनों एक्टर्स को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इससे भी ज्यादा एक्साइटेड फैंस शो का प्रोमो देखने के बाद से हैं। शो के हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया दिलचस्प किस्सा दर्शकों के सामने आता है। इस बार भी ठीक ऐसा ही होने जा रहा है।

करण ने किया शॉकिंग खुलासा
करण जौहर ने अपने और आलिया भट्ट के नशे वाला मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने और आलिया भट्ट ने नशे की हालत में विक्की कौशल को कॉल कर दिया था। करण ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

नशे की हालत में किया ये काम
करण ने बताया कि आलिया भट्ट के साथ दिल्ली में शूटिंग करते वक्त उन्होंने वाइन पी ली। इसके बाद वे सोचने लगे कि किसे कॉल किया जाए। फिर करण जौहर और आलिया भट्ट ने विक्की कौशल को कॉल किया। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि दोनों ने विक्की को शादी से ठीक पहले कॉल किया था।

विक्की कौशल को किया कॉल
करण और आलिया ने नशे की हालत में जैसे ही विक्की को कॉल किया तो चिल्लाकर कहा- हम तुम्हारे लिए बेहद खुश हैं। करण जौहर ने जैसे ही ये मजेदार किस्सा शेयर किया, फैंस शो के अगले एपिसोड के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए।

करण ने बताया कारण
करण जौहर ने ये भी बताया है कि उन्होंने उस दिन नशे की हालत में विक्की कौशल को आखिर क्यों फोन लगाया था। दर्शकों के सामने इस बात का खुलासा करते हुए करण बताते हैं कि वे आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को काफी पसंद करते हैं। दोनों के लिए वे बेहद इमोशनल थे। इसलिए कैट की शादी से ठीक पहले करण ने उनके होने वाले पति विक्की को फोन किया।
इस दिन रिलीज होगा एपिसोड
बताते चलें कि कॉफी विद करण के इस एपिसोड में कई बड़े राज पर से पर्दा उठने जा रहा है। शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिश्ते को लेकर भी काफी बातें होंगी। करण जौहर के शो का ये दिलचस्प और मजेदार एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 18 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications