Koffee With Karan 8: फिर सेलिब्रिटी के राज खोलेंगे करण जौहर, इस दिन स्ट्रीम होगा 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के हर सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब जल्द ही इसका 8वां सीजन शुरू होने वाली है। जिसका टीजर अब रिलीज हो चुका है।
Koffee With Karan Season 8: बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ से जुड़े गॉसिप्स लाने वाले मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां, एक बार वह अपना मशहूर चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन लेकर आ रहे हैं। जिसमें तमाम सेलिब्रिटीज एक बार फिर अपनी जिंदगी के कुछ राज खोलेंगे।
पिछली बार की तरह इस बार भी कॉफी विद करण शो ओटीटी पर दस्तक दे रहा है। जिसके लिए करण जौहर पूरी तरह से तैयार हैं। अब शो का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें करण जौहर ने बताया कि आखिर ये शो कब टेलीकास्ट किया जाएगा। करण जौहर के मुताबिक, इस बार शो में कुछ बड़े बदलाव भी किए गए हैं। इस बार कुछ नए तरीके के सेलिब्रिटीज से सवाल पूछे जाएंगे।

रिलीज हुए इस प्रोमो वीडियो में करण जौहर डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने शो का थोड़ा कन्सेप्ट बदला है। उन्होंने ये भी कंफर्म कर दिया है कि रैपिड फायर का धमाकेदार राउंड भी रहेगा। इस शो में एक बार फिर करण जौहर सेलिब्रिटीज की पर्सनल लाइफ की पोल खोलते हुए नजर आएंगे।
करण जौहर का ये नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। 26 अक्टूबर 2023 से करण जौहर कॉफी विद करण के 8वें सीजन का पहला एपिसोड लेकर आएंगे। हालांकि इस एपिसोड में पहले गेस्ट कौन होंगे इसको लेकर उन्होंने उन्होंने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। फिलहाल 8वें सीजन की गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि इस बार करण जौहर किन सितारों की लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स रीवील करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications